फुटबॉल के मैच में गिरी दर्शक दीर्घा की गैलरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फुटबॉल के फाइनल मैच में गिरी दर्शक दीर्घा की गैलरी

फुटबॉल का फाइनल का मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। ये मैच रविवार रात को आयोजित किया गया था। दर्शक दीर्घा की गैलरी गिरने से 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

केरल के एर्नाकुलम जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दनार पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित एक स्थानीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान दर्शक दीर्घा की अस्थायी गैलरी ढह गई। इसके कारण 35 लोग घायल हो गए।

रविवार रात 10 बजे हुआ हादसा

स्कूल के फुटबॉल मैदान में ये हादसा रविवार रात 10 बजे हुआ। मैच शुरू होने से कुछ क्षण पहले ही दर्शकों की संख्या बढ़ गई। फाइनल देखने के लिए करीब 2,000 दर्शक जमा हुए थे।

बैठने के लिए बनाई गई थी अस्थायी गैलरी

फुटबॉल मैदान में दर्शकों के बैठने के लिए लोहे के पाइप और सुपारी के पेड़ की लकड़ी अस्थायी गैलरी बनाई गई थी। ज्यादा लोगों की वजह से दर्शक दीर्घा की अस्थायी गैलरी का एक हिस्सा अचानक ढह गया। धीरे-धीरे ये पीछे की ओर झुक गया और ज्यादा वजन की वजह से नीचे गिर गया।

एक के ऊपर एक गिरे लोग

तभी फुटबॉल का फाइनल मैच देखने पहुंचे दर्शकों के बीच चीख-पुकार मच गई। एक-एक कर लोग दर्शक दीर्घा से नीचे गिरने लगे। एक के ऊपर एक चढ़ गए। इस कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। फुटबॉल मैच के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें