नीट पेपर लीक कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संजीव मुखिया
नीट पेपर लीक केस में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आर्थिक अपराध शाखा ने देर रात संजीव मुखिया को गिरफ्तार किया। संजीव मुखिया पर बिहार सरकार ने तीन लाख का इनाम रखा था।

नीट पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्थिक अपराध शाखा ने उसे देर रात गिरफ्तार किया। संजीव मुखिया पर बिहार सरकार ने तीन लाख का इनाम रखा था। संजीव मुखिया नालंदा जिले का रहनेवाला है। वह नीट (NEET) पेपर लीक मामले 2024 का कथित मास्टरमाइंड रहा है और कई अन्य परीक्षा पेपर लीक कांडों में भी उसका नाम सामने आया है।

बता दें कि नीट-यूजी 2024 परीक्षा 5 मई 2024 को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में पेपर लीक मामले ने पूरे देश में हलचल मचा दी थी। संजीव मुखिया और उसके गैंग पर पेपर लीक का आरोप लगा था। हाल ही में 10 अप्रैल 2025 को बिहार पुलिस मुख्यालय ने संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया।

एक-एक उम्मीदवार ने दिए थे 40-40 लाख रुपये

जांच में पता चला कि  संजीव मुखिया को एक अज्ञात प्रोफेसर ने नीट का प्रश्न पत्र मोबाइल पर भेजा था। इसके बाद संजीव मुखिया ने पटना के खेमनीचक स्थित लर्न प्ले स्कूल एंड बॉयज हॉस्टल में 20-25 परीक्षार्थियों को ठहराया। यहां एमबीबीएस छात्रों (सॉल्वर्स) ने प्रश्नों के उत्तर तैयार किए। इन उत्तरों को उन कैंडिडेट्स को दिया गया जिन्होंने इसके लिए 40 लाख रुपये तक का भुगतान किया था। पटना के लर्न प्ले स्कूल से जला हुआ नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र बरामद हुआ। यह इस इस घोटाले का सबसे बड़ा सबूत बना। जानकारी के मुताबिक पेपर 4 मई 2024 की रात को लीक हुआ था, और उम्मीदवारों को अगले दिन सुबह 9 बजे प्रश्न पत्र और उत्तर रटने के लिए दिए गए थे।

EOU और सीबीआई कर रही है जांच

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। अब तक 36 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें 15 गिरफ्तारियां बिहार पुलिस ने की हैं।  आर्थिक अपराध इकाई EOU ने संजीव मुखिया के घर पर कई बार छापेमारी की। लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। संजीव मुखिया के घर से 11.5 लाख रुपये नकद, कई गाड़ियों के दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप, और संपत्ति के कागजात बरामद किए गए थे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें