अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर हुआ बड़ा हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उतरते समय लड़ाकू विमान समुद्र में गिरा
अमेरिकी विमानवाहक पोत पर उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब एक लड़ाकू विमान उतरते समय फिसलकर समंदर में जा गिरा। इस घटना के बाद पायलटों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

लाल सागर में अमेरिका के ‘यूएसएस हैरी एस ट्रूमैन’ विमानवाहक पोत पर उतर रहा एक ‘एफ/ए-18’ लड़ाकू विमान समुद्र में गिर गया। इस घटना के बाद विमान में सवार 2 पायलटों को प्लेन से बाहर निकाला गया। अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बुधवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को इस बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि घटना मंगलवार को हुई थी।

हेलीकॉप्टर की ली गई मदद

अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार पायलटों को बाद में एक हेलीकॉप्टर की मदद से समुद्र से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना में उन्हें मामूली चोटें आई हैं। ट्रूमैन पर सवार चालक दल को इस घटना में कोई चोट नहीं आई है। लाल सागर में अमेरिका विमानवाहक पोत इसलिए तैनात है क्योंकि यहीं से अमेरिका हूतियों को निशाना बना रहा है।

क्या होता है अरेस्टमेंट उपकरण

अधिकारी ने बताया कि, ऐसा प्रतीत होता है कि घटना विमान के उतरते समय अरेस्टमेंट उपकरण में किसी समस्या के कारण हुई।  अरेस्टमेंट उपकरण, किसी चीज की गति को तुरंत रोकने के लिए डिजाइन की गई प्रणाली है, जिनका उपयोग अक्सर विमान वाहक पोतों पर विमानों की गति को धीमा करने या ऊंचाई से गिरने से रोकने के लिए किया जाता है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें