नेपाल बॉर्डर से पकड़े गए चार संदिग्ध चीनी नागरिक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पकड़े गए चार संदिग्ध चीनी नागरिक।
बिहार के मोतिहारी जिले में एसएसबी ने चार संदिग्ध चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को नेपाल बॉर्डर से भारत की सीमा में घुसने के दौरान गिरफ्तार किया गया। फिलहाल इन सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

 जिले के रक्सौल बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नेपाल से रक्सौल बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए चार संदिग्ध चीनी नागरिकों को एसएसबी ने गिरफ्तार किया है। चारों संदिग्धों को रक्सौल मैत्री ब्रिज से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए चार चीनी नागरिकों के साथ एक महिला भी थी। फिलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रही है। चीनी नागरिकों के साथ पकड़ी गई महिला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। बता दें के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से सभी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

एक संदिग्ध महिला भी पकड़ी गई

दरअसल, मोतिहारी जिले की नेपाल से लगने वाली सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां से आने-जाने वाले सभी लोगों की गहनता से जांच की जा रही है। इसी क्रम में एसएसबी ने चार चीनी नागरिकों को पकड़ा है। इनके साथ एक महिला भी थी, जो खुद को नेपाल की बता रही थी। महिला बार बार अपना बयान बदल रही थी। महिला खुद को नेपाल की नागरिक बता रही थी, लेकिन हिंदी, नेपाली, अंग्रेजी और चीनी भाषा फर्राटेदार बोल रही थी। वहीं इस महिला के पास से पाकिस्तान के नम्बर भी मिले हैं। सुरक्षा एंजेसी के सूत्रों की मानें तो इस महिला के सबंध पाकिस्तान से होने के संकेत मिले हैं।

पूछताछ के बाद महिला को छोड़ा

पूछताछ में यह भी पता चला है कि ये महिला पाकिस्तान में किसी लड़के से बात कर रही थी और इसकी शादी चीन में हुई है। चारों संदिग्धों में तीनों पुरुष चीनी नागरिक पिछले एक हफ्ते से काठमाडू में थे। वहीं उनसे जब पूछा गया कि वह भारत ने क्यों घुसपैठ करना चाह रहे थे, तो इसपर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। फिलहाल चारों चीनी संदिग्धों को पकड़ लिया गया है, जबकि महिला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों चोरों चीनी नागरिकों से पूछताछ कर रही हैं। पकड़े गए संदिग्धों की पहचान डेन विजोन, लीं युन्गाघौई, हि क्युं हैनसेन, हुवाग लिविंग के रूप में हुई है। ये सभी चीन के हुनान सिटी के रहने वाले हैं।

 

 

सीमा पर सुरक्षा चौकस

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-नेपाल के रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी को रेड एलर्ट मिली थी। इसके बाद से नेपाल से आने जाने सभी लोगों की रक्सौल बॉर्डर पर गहन जांच की जा रही थी। भारत में प्रवेश करने वाले लोगों के पहचान पत्र की भी जांच की जा रही है। इसी दौरान नेपाल से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करते हुए चार चीनी नागरिकों को पकड़ा गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें