भारतीय सेना ने पीओके में तीन पाकिस्तानी बंकरों को किया तबाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हमारी सेना ने उन्हें किया ध्वस्त, एक साथ 3 हुए धुआं-धुआं
भारतीय सेना ने पीओके के उन पाकिस्तानी बंकरों को ध्वस्त कर दिया है, जहां से भारतीय नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा था।

भारतीय सेना ने पुंछ के सामने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में तत्थापानी क्षेत्र में 2-3 बंकरों को ध्वस्त कर दिया। यही से पाकिस्तान, भारतीय सेना और नागरिकों को निशाना बना रहा था। पाकिस्तानी बंकरों की तबाही का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साथ तीन बंकरों को उड़ाया गया है, जहां से धुएं के गुबार निकल रहे हैं।

सांबा में घुसपैठ के प्रयास नाकाम

इस बीच, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को नाकाम किया। बीएसएफ ने ‘एक्स’ पर शुक्रवार तड़के एक पोस्ट में कहा, “बीएसएफ ने 8 मई 2025 को रात करीब 23:00 बजे जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया।” घुसपैठ की यह कोशिश ऐसे दिन में हुई है जब भारत ने जम्मू, पठानकोट, उधमपुर एवं कुछ अन्य स्थानों पर पाकिस्तान द्वारा मिसाइल एवं ड्रोन से किए गए हमलों को नाकाम कर दिया।

 

पाकिस्तान का पैंतरा, भारत का मुंहतोड़ जवाब 

भारत हर मोर्चे पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। पाकिस्तान जहां नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर भारतीय सेना के साथ नागरिकों को भी निशाना बना रहा है, तो वहीं ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश में लगा है। पाकिस्तान के हर पैंतरे का भारत करारा जवाब दे रहा है। पाकिस्तान ने बीती रात 50 से ज्यादा ड्रोन हमले किए और 100 से ज्यादा मिसाइलें छोड़ीं, लेकिन सभी नाकाम हो गए।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें