भारतीय सेना ने किया पाक के झूठ का पर्दाफाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्या-क्या झूठ फैलाने की कोशिश की
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की झूठ की सारी परतों को खोल कर रख दिया है। सेना ने पाक आर्मी द्वारा बोले गए एक-एक झूठ का पर्दाफाश किया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। इससे पहले शनिवार को भी दोनों देशों की तरफ से एक-दूसरे पर हवाई हमले हुए। भारत के हवाई हमले में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। लेकिन पाकिस्तान अपने नागरिकों से झूठ बोला। शनिवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस कर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश किया और दुश्मन देश की पोल खोलकर रख दी।

पाकिस्तान का झूठ नंबर-1

पाकिस्तान का सबसे बड़ा झूठ यह है कि उसने दावा किया कि वह भारत के सैन्य ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचाया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि हमारे सैन्य ठिकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पाकिस्तान का दावा झूठा है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अपने JF 17 से हमारे S-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया, जो पूरी तरह से गलत है।

पाकिस्तान का झूठ नंबर-2

पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा झूठ यह है कि उसने दावा किया कि सिरसा, जम्मू, पठानकोट, भटिंडा, नलिया और भुज में हमारे हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचाया गया, उसकी यह दावा भी पूरी तरह से गलत है। सेना ने साफ तौर पर कहा कि हमारे हवाई अड्डे पूरी तरह सुरक्षित हैं। पाकिस्तान के हमले में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पाकिस्तान की मिसाइलें और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया।

पाकिस्तान का झूठ नंबर-3

पाकिस्तानी आर्मी का तीसरा सबसे बड़ा झूठ यह है कि चंडीगढ़ और व्यास में हमारे गोला-बारूद डिपो को नुकसान पहुंचाया गया, यह भी पूरी तरह से गलत है। सेना ने कहा कि हमारे आयुध डिपो पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

 पाकिस्तान का झूठ नंबर-4 

पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत की तरफ से उसकी मस्जिदों और नागरिकों को निशाना बनाया गया। यह भी पूरी तरह से झूठ है। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि हमारे सैन्य अभियान आतंकवादी ठिकानों पर केंद्रित रहे। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने झूठे आरोप लगाए कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया। मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हमारी सेना भारत के संवैधानिक मूल्य का एक बहुत ही सुंदर प्रतिबिंब है।

 पाकिस्तान का झूठ नंबर-5

पाकिस्तान ने यह भी झूठ बोला कि भारत की मिसाइलें अफगानिस्तान के इलाकों में गिरी हैं। पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश खुद अफगान रक्षा मंत्रालय ने किया। तालिबान ने कहा कि अफगान धरती पर भारत की मिसाइल गिरने का पाकिस्तान द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी पाकिस्तान के दावों का खंडन किया

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें