अमेरिका के मिल्वौकी में हुआ दर्दनाक हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका के मिल्वौकी में इमारत में लगी आग
मिल्वौकी में एक अपार्टमेंट की बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने तबाही मचा दी है। आग की चपेट में आने से इमारत जल गई है। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है।

अमेरिका के मिल्वौकी में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक अपार्टमेंट में रविवार को आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मदर्स डे के मौके पर सुबह 8 बजे से पहले लगी इस आग में कई अन्य लोग मामूली रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

30 लोगों को बचाया गया

मिल्वौकी फायर ब्रिगेड प्रमुख आरोन लिप्स्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आग के कारण 85 फ्लैट वाली इमारत बुरी तरह से जल गई और यहां से करीब 200 लोगों को विस्थापित किए जाने का अनुमान है। लिप्स्की ने बताया कि इस घटना में करीब 30 लोगों को बचाया गया है और आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

लॉस एंजिल्स में लगी थी भीषण आग

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इस साल जनवरी के महीने में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में भीषण आग लगी थी। आग की वजह से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और हजारों घर तबाह हो गए थे। आग की वजह से करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें