बालाजी मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यू पी पुलिस

65 साल के पुजारी कृष्ण गोविंद तिवारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना में एक शख्स घायल है, जिसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

यूपी के फतेहपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के बालाजी मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई है और एक शख्स घायल है। मंदिर में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। एसपी अनूप सिंह खुद मौके पर पहुंचे हैं और पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

क्या है पूरा मामला?

मृतक पुजारी का नाम कृष्ण गोविंद तिवारी है और उनकी उम्र 65 साल थी। वह 30 सालों से बालाजी मंदिर के पुजारी के तौर पर भगवान की सेवा कर रहे थे। मामला थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा का है।

एसपी अनूप सिंह का सामने आया बयान

एसपी अनूप सिंह ने बताया कि हमें ये सूचना मिली कि चारपाई पर सो रहे पुजारी की हत्या कर दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक का नाम कृष्ण गोविंद तिवारी है और उनकी उम्र 65 साल है। इस घटना में एक शख्स घायल है, जिसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। उनका नाम अवधेश प्रजापति है और उनकी उम्र 50 साल है। आरोपी राजू पासवान को पुलिस ने हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि एक मंदिर के पुजारी से किसी की ऐसी क्या दुश्मनी हो सकती है कि इतनी बेरहमी के साथ उनकी हत्या की गई। एक बुजुर्ग शख्स का शव चारपाई पर खून से लथपथ देखकर हर कोई हैरान है और पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस का भी कहना है कि इस मामले में आरोपी पकड़ा जा चुका है और जो भी उचित वैधानिक कार्रवाई हो सकती है, वो की जाएगी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें