अस्पताल में गैस लीक से मची भगदड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अस्पताल में गैस लीक से मची भगदड़
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में गैस लीक होने से भगदड़ मच गई और इसमें एक मरीज की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक फॉर्मलीन कैमिकल से बनी गैस लीक हुई है।

यूपी के शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में फॉर्मलीन कैमिकल से बनी गैस लीक होने से अफरा तफरी मच गई। जिसकी वजह से मरीजों को वार्ड से बाहर निकाला गया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने विशेष छिड़काव करके गैस के असर को कम कर दिया है। मरीजों का कहना था कि गैस की वजह से आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हुई थी। घटना पंडित राम प्रसाद बिस्मिल राजकीय मेडिकल कॉलेज की है। जहां लगभग 4:00 बजे ऑपरेशन थिएटर से तेज धुआं उठा इसके बाद मरीज और उनके तीमारदारों को आंखों में जलन होने लगी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

कहा जा रहा है कि फॉर्मलीन  कैमिकल से बनी गैस लीक होने से अफरा तफरी और भगदड़ मच गई। एक तीमारदार का कहना है कि भगदड़ के सदमे से टीवी के एक मरीज की मौत हो गई। इसके बाद वार्डो में भर्ती मरीज के तीमारदार अपने मरीज को लेकर वार्डो से बाहर निकल आए। गैस की वजह से सभी लोग मास्क लगाए नजर आए। सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की टीम में पहुंच गई एक विशेष छिड़काव के जरिए फॉर्मलीन गैस के असर को काम किया गया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज प्रशासन हालात को सामान्य बता रहा है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें