
राजस्थान बोर्ड की ओर से RBSE 10th Result 2025 Date & Time की घोषणा कभी भी सोशल मीडिया हैंडल X पर की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दसवीं कक्षा का रिजल्ट इसी वीक में किसी दिन जारी किया जाएगा। परिणाम की घोषणा होते ही स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं ऑफलाइन SMS के माध्यम से रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की ओर से 12th क्लास का रिजल्ट जारी होने के बाद अब 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स एवं उनके माता-पिता को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Rajasthan Board 10th Result 2025 इसी वीक में कभी भी जारी कर दिया जायेगा।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट एवं टाइम को लेकर नोटिफिकेशन बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान, अजमेर एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के X अकाउंट पर कभी भी साझा की जा सकती है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही RBSE की ओर से पास पर्सेंटेज, लड़के एवं लड़कियों द्वारा किये गए प्रदर्शन के साथ ही टॉपर्स के नामों की लिस्ट भी जारी की जाएगी।
राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट (RBSE8th Result 2025) आज यानी 26 मई 2025 को शाम 5 बजे जारी किया जायेगा।








