लालू परिवार को बधाई देने अस्पताल पहुंची ममता बनर्जी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लालू परिवार को बधाई देने अस्पताल पहुंची ममता बनर्जी
ममता बनर्जी तेजस्वी यादव के बेटे को देखने अस्पताल पहुंची। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरी ओर से उन्हें, लालू जी को और पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद।

लालू यादव के घर में नए मेहमान का आगमान हुआ है। छोटे बेटे तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया है। इस अवसर उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि तेजस्वी यादव को पुत्र के जन्म पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

लालू परिवार को बधाई देने अस्पताल पहुंची ममता बनर्जी

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लालू परिवार को बधाई देने कोलकाता के अस्पताल में पहुंची, जहां पर तेजस्वी की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के घर एक सुंदर बच्चे के आगमन की खुशी में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मेरी ओर से उन्हें, लालू जी को और पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद। आज उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई। मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ देखकर बहुत खुशी हुई।

ममता ने कहा कि मुझे कुछ समय से पता था कि राजश्री कोलकाता में हैं और तेजस्वी ने कल शाम मुझे बच्चे के आगमन की खबर दी थी। मैंने वादा किया था कि मैं उनसे मिलूंगी और आज मैं उनसे मिलने पहुंची। मेरे दिल में स्नेह और आशीर्वाद है। यह नन्हा बच्चा परिवार के लिए सौभाग्य और आशा का अग्रदूत बने।

ममता बनर्जी ने शेयर की तस्वीरें

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल में लालू यादव के परिवार से मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती दिख रही हैं। साथ में तेजस्वी का नवजात बेटा और उनकी पत्नी राजश्री भी बिस्तर पर लेटी दिख रही हैं।

तेजस्वी यादव ने बेटे की जन्म की जानकारी दी

बता दें कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की पत्नी को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में एक बेटे का जन्म हुआ। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान!” इससे पहले तेजस्वी को साल 2023 में एक बेटी पैदा हुई थी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें