PM मोदी के बिहार दौरे का आज दूसरा दिन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिक्किम, पश्चिम बंगाल और बिहार में जनता को कई विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया है। पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए वह सूबे की तृणमूल सरकार पर जमकर बरसे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और उत्तर प्रदेश को 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया थी और शहर के बाहरी इलाके में स्थित बिहटा एयरपोर्ट पर एक नए असैन्य परिसर की आधारशिला रखी थी। उन्होंने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे की तृणमूल सरकार पर भी करारा हमला बोला था। पीएम मोदी के बिहार और यूपी के दौरे से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें:

काराकाट में रैली से पहले रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काराकाट में जनसभा को संबोधित करने से पहले एक रोड शो भी किया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ काफी भीड़ जमा थी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को पटना में भी रोड शो किया था।

दूसरी बार बिहार बीजेपी दफ्तर पहुंचे थे पीएम

बीजेपी दफ्तर में PM मोदी की बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चली करीब डेढ़ घंटे की बैठक में पीएम ने चुनाव में जीत का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री दूसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आए थे, इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान आए थे। इस बैठक में 180 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी।

कानपुर में शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिलेंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर में पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार वालों से मिलेंगे। वह कानपुर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर सबसे पहले शुभम के परिवार से मिलेंगे। पीएम मोदी शुभम की पत्नी और माता-पिता से मुलाकात करेंगे।

कानपुर में अन्य विकास परियोजनाएं

कानपुर में पीएम 441 करोड़ रुपये की सड़क और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे:

  • गौरिया पाली मार्ग का चौड़ीकरण (113 करोड़ रुपये)।
  • नर्वल-डिफेंस मोड़ मार्ग का चौड़ीकरण (187.37 करोड़ रुपये)।
  • बिनगंवा में 40 एमएलडी टर्सरी ट्रीटमेंट प्लांट (296.33 करोड़ रुपये)।

ग्रेटर नोएडा, एटा और खुर्जा को भी तोहफा

कानपुर के बाद पीएम ग्रेटर नोएडा, एटा और खुर्जा में परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें जनता को ये तोहफे मिलेंगे:

  • ग्रेटर नोएडा में दो 132 केवी उपकेंद्र (322 करोड़ रुपये)।
  • एटा में 14,628 करोड़ की जवाहरपुर तापीय परियोजना।
  • खुर्जा में 5,544 करोड़ की तापीय परियोजना।

कानपुर मेट्रो में बनाए गए 5 नए स्टेशन

कानपुर मेट्रो के नए सेक्शन से मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक 16 किमी की दूरी 28 मिनट में पूरी होगी। 5 नए स्टेशन बनाए गए हैं जिनके नाम चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट, नयागंज और कानपुर सेंट्रल हैं। किराया 10-40 रुपये के बीच रहेगा।

कानपुर को 47,573 करोड़ की सौगात

पीएम मोदी आज कानपुर में 47,573 करोड़ रुपये की 15 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्य परियोजनाएं:

  • कानपुर मेट्रो के पहले फेज का अंडरग्राउंड सेक्शन (चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल)।
  • 8,305 करोड़ की पनकी तापीय विस्तार योजना (660 मेगावाट)।
  • 9,337 करोड़ की घाटमपुर नवेली पावर प्लांट।

Live updates : PM Modi Bihar and UP visit Live

Auto Refresh

Refresh 
No Updates
  • 11:06 AM (IST)Posted by Vineet Kumar

    काराकाट में रैली से पहले रोड शो

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काराकाट में जनसभा को संबोधित करने से पहले एक रोड शो भी किया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ काफी भीड़ जमा थी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को पटना में भी रोड शो किया था।

  • 10:01 AM (IST)Posted by Vineet Kumar

    दूसरी बार बिहार बीजेपी दफ्तर पहुंचे थे पीएम

    बीजेपी दफ्तर में PM मोदी की बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चली करीब डेढ़ घंटे की बैठक में पीएम ने चुनाव में जीत का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री दूसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आए थे, इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान आए थे। इस बैठक में 180 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी।

  • 9:13 AM (IST)Posted by Vineet Kumar

    कानपुर में शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिलेंगे पीएम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर में पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार वालों से मिलेंगे। वह कानपुर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर सबसे पहले शुभम के परिवार से मिलेंगे। पीएम मोदी शुभम की पत्नी और माता-पिता से मुलाकात करेंगे।

  • 9:01 AM (IST)Posted by Vineet Kumar

    कानपुर में अन्य विकास परियोजनाएं

    कानपुर में पीएम 441 करोड़ रुपये की सड़क और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे:

    • गौरिया पाली मार्ग का चौड़ीकरण (113 करोड़ रुपये)।
    • नर्वल-डिफेंस मोड़ मार्ग का चौड़ीकरण (187.37 करोड़ रुपये)।
    • बिनगंवा में 40 एमएलडी टर्सरी ट्रीटमेंट प्लांट (296.33 करोड़ रुपये)।
  • 9:01 AM (IST)Posted by Vineet Kumar

    ग्रेटर नोएडा, एटा और खुर्जा को भी तोहफा

    कानपुर के बाद पीएम ग्रेटर नोएडा, एटा और खुर्जा में परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें जनता को ये तोहफे मिलेंगे:

    • ग्रेटर नोएडा में दो 132 केवी उपकेंद्र (322 करोड़ रुपये)।
    • एटा में 14,628 करोड़ की जवाहरपुर तापीय परियोजना।
    • खुर्जा में 5,544 करोड़ की तापीय परियोजना।
  • 9:00 AM (IST)Posted by Vineet Kumar

    कानपुर मेट्रो में बनाए गए 5 नए स्टेशन

    कानपुर मेट्रो के नए सेक्शन से मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक 16 किमी की दूरी 28 मिनट में पूरी होगी। 5 नए स्टेशन बनाए गए हैं जिनके नाम चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट, नयागंज और कानपुर सेंट्रल हैं। किराया 10-40 रुपये के बीच रहेगा।

  • 8:59 AM (IST)Posted by Vineet Kumar

    कानपुर को 47,573 करोड़ की सौगात

    पीएम मोदी आज कानपुर में 47,573 करोड़ रुपये की 15 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्य परियोजनाएं:

    • कानपुर मेट्रो के पहले फेज का अंडरग्राउंड सेक्शन (चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल)।
    • 8,305 करोड़ की पनकी तापीय विस्तार योजना (660 मेगावाट)।
    • 9,337 करोड़ की घाटमपुर नवेली पावर प्लांट।
  • पटना में पीएम का हुआ था भव्य स्वागत

    कल ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बिहार पहुंचे पीएम मोदी का पटना में जोरदार स्वागत हुआ था। हजारों लोग ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ एयरपोर्ट से बीजेपी मुख्यालय तक जमा हुए। पीएम ने 5 किमी लंबा रोड शो डेढ़ घंटे में पूरा किया।

    काराकाट में 48,520 करोड़ की परियोजनाएं

    पीएम मोदी सुबह 11 बजे काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें शामिल हैं:

    • सोन नगर-मोहम्मद गंज तीसरी रेल लाइन (1,330 करोड़ रुपये) का उद्घाटन।
    • औरंगाबाद में नबीनगर सुपर थर्मल पावर परियोजना (29,930 करोड़ रुपये) की आधारशिला।
    • NH-22 के पटना-गया-डोभी खंड का चार लेन निर्माण (5,520 करोड़ रुपये)।
    • आज बिहार और यूपी को कई सौगातें देंगे पीएम मोदी

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और उत्तर प्रदेश को 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। बिहार दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के कानपुर में 47,573 करोड़ रुपये की 15 बड़ी परियोजनाओं का तोहफा देंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें