विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। लगभग हर जिले में अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य में 47 आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। अधिकारियों के ट्रांसफर की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के बाद पटना के डीएम समेत करीब-करीब सभी जिलों के जिलाधिकारी बदल गए हैं। कुल 19 जिलों के डीएम बदले गए हैं। यहां आप सभी 19 जिलों के नए डीएम की लिस्ट देख सकते हैं।

बिहार के इन जिलों में अब नए डीएम

पटना  -त्यागराजन एसएम

गया जी  -शशांक शुभंकर
मुंगेर  -अरविंद कुमार वर्मा
नालंदा  -कुंदन कुमार
दरभंगा  -कौशल कुमार
पश्चिमी चंपारण – धर्मेंद्र कुमार
मधुबनी  -आनंद शर्मा
बांका  -नवदीप शुक्ला
बक्सर -विद्यानंद सिंह
खगड़िया -नवीन कुमार
जमुई  – नवीन
गोपालगंज  -पवन कुमार सिंह
कैमूर  -सुनील कुमार
सीवान  -आदित्य प्रकाश
वैशाली  -वर्षा सिंह
पूर्णिया  -अंशुल कुमार
सहरसा  -दीपेश कुमार
भागलपुर  -हिमांशु कुमार राय
सुपौल  -सावन कुमार

पटना के डीएम को प्रमोशन

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह को प्रमोशन देते हुए पटना प्रमंडल का आयुक्त बना दिया गया है। 2010 बैच के अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह लंबे समय से पटना डीएम के पद पर तैनात थे। डॉ. चंद्रशेखर की जगह गया के डीएम त्यागराजन एस.एम को पटना का डीएम बनाया गया है। त्यागराजन 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुंगेर के डीएम अवनिश कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। राज कुमार को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। वह पहले कम्फेड पटना के प्रबंध निदेश के पद पर तैनात थे। इसके अलावा दरभंगा के डीएम राजीव रौशन को सारण प्रमंडल का आयुक्त, आईसीडीएस के निदेशक कोशल किशोर को दरभंगा प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।

11 दिन पहले हुआ था 17 अधिकारियों का ट्रांसफर

बिहार में 11 दिन पहले ही 17 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था, जिसमें 11 आईएएस और छह आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी शामिल थे। इनके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 36 अधिकारियों का भी तबादला किया गया था। आईएएस अधिकारी अनुपमा सिंह को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया, जबकि गुंजन सिंह को भोजपुर का उप विकास आयुक्त (डीडीसी) और शुभम कुमार को भागलपुर का नया नगर आयुक्त बनाया गया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि शैलजा पांडे को समस्तीपुर का नया डीडीसी, जबकि शिवाक्षी दीक्षित को मुंगेर का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी एक अलग अधिसूचना में कहा गया कि आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन को राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है, जबकि राकेश कुमार सिन्हा को सतर्कता ब्यूरो का नया एसपी बनाया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, पंकज कुमार आर्थिक अपराध इकाई के नये एसपी होंगे, जबकि मनीष कुमार सिन्हा अब विशेष शाखा में एसपी (सुरक्षा) की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें