यूपी: अब्बास अंसारी की गई विधायकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी: अब्बास अंसारी की गई विधायकी

हेट स्पीच मामले में यूपी के मऊ सदर से सुभासपा के विधायक अब्बास अंसारी को शनिवार को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। अब इसके बाद उनकी विधायकी चली गई है। तो क्या मऊ सीट पर उपचुनाव होंगे?

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, सुभासपा के नेता और यूपी के बाहुबली रहे मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी चली गई है। वह उत्तर प्रदेश स्थित मऊ सदर से विधायक थे। अब्बास अंसारी ने वर्ष 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान एक विवादित बयान दिया था, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा था और शनिवार को इसी मामले में कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। अब इसके बाद उन्हें दोहरा झटका लगा है और उनकी विधायकी भी अब चली गई है। जानकारी के अनुसार विधानसभा सचिवालय थोड़ी देर में आदेश जारी करेगा।

माना जा रहा है कि अब मऊ सीट पर उपचुनाव की जल्द ही घोषणा हो सकती है। लेकिन अगर अब्बास अंसारी ने अपनी सजा को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया और तब कोर्ट ने सजा पर स्टे लगा तो उनकी विधायकी वापस भी आ सकती है।

मुख्तार अंसारी की सीट रही है मऊ सदर 

सुभासपा वर्तमान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए गठबंधन सरकार की सहयोगी है और सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री हैं। मऊ सदर सीट पर अब्बास अंसारी से पहले उनके पिता बाहुबली राजनेता मुख्तार अंसारी ने एक लम्बे अर्से तक चुनाव जीता और विधायक बने।

अब हाई कोर्ट जाएंगे राजभर

योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर अब्बास अंसारी  की सज़ा के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। अब्बास अंसारी 2022 में ओम प्रकाश राजभर के पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मऊ से विधायक चुने गए थे। कल मऊ कोर्ट ने  हेट स्पीच  मामले में अब्बास अंसारी को दो साल की सज़ा सुनाई थी।

अबतक इन विधायकों की गई है विधायकी

यूपी की 18वीं विधानसभा में अब्बास अंसारी छठवें विधायक हैं, जिनकी विधायकी गई है। अब्बास से पहले आजम खान, अब्दुल्ला आज़म, इरफान सोलंकी,  विक्रम सैनी और रामदुलार गोंड की विधायकी जा चुकी है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें