RCB नहीं जीती तो पति से लेगी तलाख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पोस्टर लिए खड़ी महिला
RCB के फैंस अपनी वफादारी के लिए मशहूर हैं। भले ही टीम ने अब तक एक भी IPL ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन फैंस का जोश कभी कम नहीं हुआ। इस बार, 9 साल बाद फाइनल में पहुंचने की खुशी ने फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है। लेकिन इस महिला फैन ने तो जुनून की सारी हदें पार कर दीं।

आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के फैंस का जोश देखते ही बनता है। लेकिन इस बार, चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक महिला फैन ने ऐसा धमाका किया कि पूरा सोशल मीडिया हंस-हंसकर लोटपोट हो गया। दरअसल, इस फैन ने मैच के दौरान एक पीले रंग का पोस्टर लहराया, जिस पर लिखा था, “RCB अगर फाइनल नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी!” ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

स्टेडियम में कैमरे का फोकस महिला पर

29 मई 2025 को RCB ने पंजाब किंग्स (PBKS) को क्वालिफायर-1 में 8 विकेट से हराकर 9 साल बाद IPL फाइनल में जगह बनाई। इस जीत ने फैंस को उत्साह से भर दिया, और स्टेडियम में मौजूद एक महिला फैन ने इस मौके को और भी यादगार बना दिया। लाल साड़ी में सजी-धजी दिख रही इस महिला ने अपने पति के बगल में खड़े होकर एक बड़ा सा पीला पोस्टर लहराया, जिस पर लिखा था, “RCB अगर फाइनल नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी।” पोस्टर पर उनका इंस्टाग्राम हैंडल @chiraiya_ho और #KingKohli भी लिखा था।

…फिर तो भाभी का तलाक पक्का

जैसे ही कैमरे ने इस पोस्टर को कैप्चर किया, स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाईं, और कुछ ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। कुछ लोग इसे RCB के प्रति दीवानगी मान रहे हैं, तो कुछ इसे वायरल होने का स्टंट बता रहे हैं। लेकिन एक बात तो पक्की है, इस महिला ने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वीडियो पर लोगों ने एक से एक मजेदार कमेंट्स भी किए। जहां  एक यूजर ने लिखा, “RCB जीते या न जीते, इनका तलाक तो पक्का हो गया।” एक अन्य ने मजाक में कहा, “अब विराट कोहली पर डबल प्रेशर है। ट्रॉफी भी जीतनी है और इस कपल की शादी भी बचानी है।” एक यूजर ने तो कमेंट किया, “पति की क्या गलती? बेचारा तो शायद CSK फैन भी नहीं है।” एक और मजेदार कमेंट था, “अब RCB को जीतना ही पड़ेगा, वरना तलाक के केस में विराट को गवाह बनाना पड़ेगा।”

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें