RCB ने IPL फाइनल के पहले ही ओवर में रच दिया इतिहास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

RCB
IPL 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में चल रहा है, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर RCB को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है।

IPL 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन  में कोई बदलाव नहीं किया। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर विराट कोहली और फिल साल्ट RCB की पारी का आगाज करने के लिए मैदान में उतरे और पहले ही ओवर में नया इतिहास रच दिया।

दरअसल, पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकने आए। पहली गेंद वाइड रही। इसके बाद फिल साल्ट ने 2 गेंद डॉट खेलने के बाद तीसरी गेंद को छक्के के लिए उड़ा दिया। अगली गेंद पर 2 रन आए और फिर 5वीं गेंद पर चौका बटोर लिया। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। इस तरह RCB की टीम ने पहले ओवर में 13 रन बटोरने के साथ ही नया कीर्तिमान रच दिया।

CSK का रिकॉर्ड चकनाचूर

RCB की टीम IPL फाइनल के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई। RCB ने 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। इससे पहले चेन्नई ने IPL 2023 के फाइनल मैच के पहले ओवर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 10 रन बनाए थे। उस मैच में चेन्नई ने गुजरात को हराकर 5वीं बार IPL का खिताब अपने नाम किया था।

IPL फाइनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन 

  • 13/0 – आरसीबी बनाम पीबीकेएस, अहमदाबाद, 2025*
  • 10/0 – सीएसके बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2023
  • 10/1 – केकेआर बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2014

IPL 2025 के फाइनल में आज RCB और पंजाब किंग्स दोनों के पास पहली बार चैंपियन बनने का मौका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारते हुए 18 साल का सूखा खत्म करने में कामयाब होती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

RCB की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें