
ऑस्ट्रेलियाई संसद में एक सांसद कायल मैकगिल ने अपने विदाई भाषण के बाद जूते में बीयर डालकर पी जिसके बाद वहां बैठे तालियां बजाने लगे। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। दरअसल यह शूई नामक एक अनोखी ऑस्ट्रेलियाई परंपरा है जिसका पालन करने के लिए लोग ऐसा करते हैं जानिए क्या है परंपरा?
अब तक संसद में आपने लोगों को देश चलाने के लिए नीतियां बनाते, भाषण देते, तर्क- वितर्क करते या लड़ते-झगड़ते भी देखा होगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के संसद में एक सांसद ने अपने पैर से जूता निकाला और बीयर की कैन खोली। फिर जूते में बीयर डालकर चीयर्स कहा और संसद में ही पीना शुरू कर दिया। हम या आप होते तो हैरान होते, लेकिन यह देखकर ऑस्ट्रेलियाई संसद में बैठे सभी लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
संसद में बीयर पीने वाले आस्ट्रेलिया सांसद का नाम कायल मैकगिल है। दरअसल कायल मैकगिल का संसद में आखिरी दिन था। उन्होंने पहले विदाई भाषण दिया उसके बाद जूते में बीयर पीकर सबको हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विदाई भाषण के अंत में मैकगिन ने अपना एक जूता उतारा, उसमें बीयर डाली और सबके सामने उसे पी भी लिया।
क्या है शुई परंपरा?
दरअसल, मैकगिल ने एक अनोखी परंपरा के तहत ऐसा किया जिसे शूई कहा जाता है। आस्ट्रेलिया में यह परंपरा पार्टी, जिसमें लोग खास मौके जैसे- जीत या विदाई पर जूते में शराब खासकर बीयर डालकर पीते हैं।
Author: Red Max Media
Post Views: 95








