भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने लखनऊ में की सगाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुलदीप यादव ने सगाई की
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने सगाई कर ली है। उनकी सगाई का कार्यक्रम लखनऊ में हुआ है। उनकी होने वाली पत्नी कानपुर की रहने वाली हैं। इस कार्यक्रम में कई क्रिकेटर्स भी शामिल हुए।

 भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने आज लखनऊ में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की है। वंशिका कानपुर की रहने वाली हैं और उनके पिता LIC में काम करते हैं। सगाई समारोह लखनऊ में आयोजित किया गया था, जहां रिंकू सिंह समेत कई क्रिकेटर्स शामिल हुए और उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत की बधाई दी।

कुलदीप यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव से हैं। उन्होंने काफी मेहनत के बाद क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाया है। उन्हें एक उम्दा स्पिनर और क्रिकेटर माना जाता है। वह आलीशान जिंदगी जीते हैं और अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनके पास तमाम कारें और बेहतरीन घर भी है। एक छोटे परिवार से शुरू हुई उनकी यात्रा काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। फिलहाल उन्होंने बचपन की दोस्त से सगाई करके ये साबित कर दिया कि सच्चा प्यार अंत तक कायम रहता है और मंजिल पर भी पहुंचता है।

इंग्लैंड दौरे पर भी जाएंगे कुलदीप

कुलदीप यादव IPL में दिल्ली कैपिटल की तरफ से खेल रहे थे और हालही में फ्री हुए हैं। वह इंग्लैंड दौरे पर भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। 20 जून से इंग्लैंड में टीम इंडिया को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। गौरतलब है कि कुलदीप यादव अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

रिंकू सिंह भी करने वाले हैं नए जीवन की शुरुआत

भारत के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की भी सगाई होने वाली है। उनकी सगाई और शादी की तारीख सामने आ चुकी है। दोनों की सगाई 8 जून को लखनऊ में होगी और शादी इसी साल 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी। रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज के पिता सपा विधायक हैं और उनका नाम तूफानी सरोज है। वहीं प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें