
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बलों के 92 वरिष्ठ कर्मियों को विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। इनमें परम विशिष्ट सेवा पदक उत्तम युद्ध सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में तीनों सेनाओं के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल थे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कई लोगों को मिले विशिष्ट सेवा पदक
परम विशिष्ट सेवा पदक प्राप्तकर्ताओं में पश्चिमी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, नवनियुक्त अंडमान और निकोबार कमान प्रमुख और पूर्व रक्षा खुफिया प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा, उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा, वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह, वाइस एडमिरल सूरज बेरी, भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी, एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन और दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान प्रमुख एयर मार्शल नागेश कपूर शामिल थे।
अति विशिष्ट सेवा पदक विजेताओं में लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल विजय भास्करन नायर, लेफ्टिनेंट जनरल राहुल राघवेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल साधना एस. नायर, वीएसएम, लेफ्टिनेंट जनरल श्रृंजय प्रताप सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल राजगोपाल चेलामणि श्रीकांत, लेफ्टिनेंट जनरल दिव्य गौरव मिश्रा, लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल देविंदर पाल सिंह, वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया, वाइस एडमिरल राजेश धनखड़, एयर मार्शल वेंकटरमण राजशेखर, मेजर जनरल हर्ष छिब्बर, मेजर जनरल एम. खालिद जकी, मेजर जनरल राजवंत सिंह, मेजर जनरल बलबीर सिंह, रियर एडमिरल संदीप मेहता, एयर वाइस मार्शल अजय कुमार पान, एयर वाइस मार्शल वेनिगल्ला श्रीनिवास चौधरी और एयर वाइस मार्शल मनीष सहदेव शामिल हैं।








