भारत का ये शहर बनेगा पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) सिटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुनियाभर में के देशों में इस वक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को काफी महत्व दिया जा रहा है। इस रेस में भारत भी शामिल है और प्रगति कर रहा है। ऐसे में भारत के एक शहर को AI सिटी बनाने का निर्देश जारी किया गया है।

आंध्र प्रदेश की सत्ता में वापसी के बाद से ही मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू लगातार राज्य को विकास की राह पर ले जाने की कोशिश में लगे हुए हैं। अब सीएम नायडू ने आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिटी के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इसे लेकर सीएम नायडू ने अधिकारियों को कई निर्देश भी जारी किए हैं। आइए जानते हैं कि नायडू ने क्या कुछ कहा है।

अमरावती का लोगो डिजाइन करने का निर्देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ एक बैठक में अमरावती को AI शहर के रूप में विकसित करने के साथ ही शहर का एक लोगो डिजाइन करने का निर्देश दिया है। नायडू ने अमरावती का लोगो अंग्रेजी में डिजाइन करने को कहा है जिसमें पहला अक्षर A और और आखिरी अक्षर I होगा। नायडू की राय है कि ऐसा डिजाइन लोगों को तुरंत ही दिमाग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बोध कराएगा।

हर कोने में प्रौद्योगिकी उपलब्ध हो- नायडू

सीएम नायडू ने गुरुवार को एक समीक्षा बैठक की जिसमें राज्य के नगर प्रशासन मंत्री पी नारायण और राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीआरडीए) के अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश की राजधानी को इस तरह से बनाया जाना चाहिए जहां हर कोने में प्रौद्योगिकी उपलब्ध हो।

अमरावती को देवताओं की राजधानी- सीएम नायडू 

सीएम नायडू ने अमरावती को देवताओं की राजधानी बताया और कहा कि कि पिछली सरकार ने इस शहर के साथ बहुत खराब व्यवहार किया औक इसे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि राजधानी में कार्यों को तेज गति से पुनर्जीवित करने की हर जरूरत है। सीएम नायडू ने अधिकारियों को विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा में मेट्रो रेल कार्यों को तेज गति से शुरू करने का भी आदेश दिया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें