CM सिद्धारमैया ने की एक और कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिद्धारमैया ले रहे बड़े एक्शन।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव के. गोविंदराज को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

बेंगलुरु में बीते बुधवार को मची भगदड़ के बाद से लगातार राजनीतिक हंगामा जारी है। भाजपा और अन्य विपक्षी दल लगातार सिद्धारमैया सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच सीएम सिद्धारमैया ने कई पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। अब शुक्रवार को एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। कर्नाटक सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, के. गोविंद राज को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव के पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि, ये अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये कार्रवाई बेंगलुरु भगदड़ के मामले में की गई है या किसी अन्य मामले में।

क्यों हो गई गोविंद राज पर कार्रवाई?

गोविंद राज लंबे समय से सीएम सिद्धारमैया के पॉलिटिकल एडवाइजर थे। माना जा रहा है कि गोविंद राजू RCB की जीत के जश्न के आयोजन को करवाने और विभिन्न विभागों में समन्वय करवाने की भूमिका में थे। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हीं की सलाह पर सीएम सिद्धारमैया RCB के इस इवेंट में शामिल हुए थे।

RCB समेत अन्य कंपनी के अधिकारी गिरफ्तार

IPL 2025 में RCB की जीत के बाद आयोजित समारोह के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को भगदड़ गई थी। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में RCB फ्रेंचाइजी, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने इस मामले में RCB और आयोजन का प्रबंधन करने वाली कंपनी डीएनए  के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

कमिश्नर समेत कई पुलिस अधिकारी सस्पेंड

इससे पहले गुरुवार की शाम सीएम सिद्धारमैया ने घोषणा की थी कि बेंगलुरु भगदड़ के मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही और गैरजिम्मेदारी देखे जाने के आरोप में कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर, स्टेशन हाउस मास्टर, स्टेशन हाउस ऑफिसर, एसीपी, सेंट्रल डिवीजन डीसीपी, क्रिकेट स्टेडियम प्रभारी, एडिशनल पुलिस कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

बेंगलुरु के नए कमिश्नर के नाम का ऐलान

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद को निलिबंत किए जाने के बाद वरिष्ठ IPS सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। सरकार की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन में ये जानकारी दी गई है। बी दयानंद को काम में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें