
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई जयराम ने शनिवार 7 जून को बेंगलुरु में हुई भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। आरसीबी के जीत के जश्न के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई थी।
अधिकारियों ने ली नैतिक जिम्मेदारी
अब इसके तीन दिन बाद KSCA की प्रेस विज्ञप्ति में शंकर और जयराम ने कहा कि वे इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी ले रहे हैं। हालांकि, इसमें उनकी भूमिका बहुत सीमित है। दोनों ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को केएससीए के अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
अपने पद से दिया इस्तीफा
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, यह सूचित किया जाता है कि पिछले दो दिनों में हुई अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के कारण और हालांकि, हमारी भूमिका बहुत सीमित थी, लेकिन नैतिक जिम्मेदारी के कारण हम यह बताना चाहते हैं कि कल रात हमने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष को एक पत्र के माध्यम से कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
सम्मान समारोह के दौरान हुई भगदड़
हालांकि, क्षमता से ज्यादा लोगों के पहुंचने और अव्यवस्था के चलते 11 लोगों की मौत हो गई। आयोजन स्थल के बाहर मची भगदड़ में लगभग 50 लोग घायल हो गए।








