दिल्ली के नेहरू विहार में नाबालिग लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुष्कर्म की आशंका, POCSO एक्ट में मामला दर्ज
अस्पताल में डॉक्टरों ने नाबालिग लड़की को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती मेडिकल जांच में दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
राजधानी दिल्ली के नेहरू विहार में एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी मच गई है। शुरुआती मेडिकल टेस्ट में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। लड़की के चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला?

लड़की की उम्र 9.5 साल है और वह पांचवीं क्लास में पढ़ती थी। परिवार के मुताबिक लड़की अपने घर से बर्फ लेने निकली थी। तकरीब शाम 7:00 बजे जब 1 घंटे तक वह घर नहीं लौटी तो परिवार ने मोहल्ले में ही ढूंढना शुरू किया। किसी ने बताया कि उसे बगल के घर वाले फ्लैट में जाते हुए देखा है। परिवार जब वहां पहुंचा तो फ्लैट में ताला लगा हुआ था। ताला तोड़ा तो एक सूटकेस में लड़की की बॉडी मिली। लड़की के चेहरे पर चोट के निशान थे। लड़की का घर और जहां डेड बॉडी मिली उस फ्लैट के बीच में केवल तीन मकान का फासला है।

पुलिस के मुताबिक 7 जून की रात दयालपुर थाने को रात आठ बजकर 41 मिनट पर एक लड़की से साथ दुष्कर्म की कॉल मिली थी। पुलिस टीम को बताया गया कि लड़की बेहोश है और उसे उसके पिता उसे जेपीसी अस्पताल में लेकर गए हैं। अस्पताल में डॉक्टरों ने नाबालिग लड़की को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती मेडिकल जांच में दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके का मुआयना कर रही है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1), 66, 13(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों का सुराग जुटाना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली, गाजियाबाद,अमरोहा, मेरठ और अलीगढ़ में छापेमारी कर रही है

दिल्ली में अपराध के आंकड़े

बता दें कि हाल में अपराध को लेकर वर्ष 2025 के शुरुआती तीन महीनों का आंकड़ा दिल्ली पुलिस ने जारी किया था। इन आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ होनेवाले अपराध में 2024 के मुकाबले कमी आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक बलात्कार के मामलों में 19 प्रतिशत और छेड़छाड़ एवं ईव टीजिंग के मामलों में करीब 15 प्रतिशत की कमी आई है। पुलिस का कहना है कि वह अपराध रोकने के लिए कई कदम उठा रही है।

वहीं हत्या की बात करें तो वर्ष 2023 में हत्या की कुल 115 वारदात हुई थी जो 2024 में घटकर 105 और 2025 में 107 हो गई। पुलिस क्राइम कंट्रोल के लिए टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल कर रही है। सीसीवीटी कैमरे, क्राइम मैपिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसे उपकरणों का उपयोग करके क्राइम के हॉटस्पॉट की पहचान करने में सफलता मिल रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें