CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की हुई सगाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम मोहन यादव के बेटे की हुई सगाई।
एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की सगाई आज संपन्न हो गई। उनकी सगाई खरगोन की डॉ. इशिता के साथ हुई है। सीएम मोहन यादव ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है।
 मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्‍यु की भोपाल में रविवार को सगाई संपन्न हो गई। सीएम मोहन यादव ने इसकी जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। सीएम ने सगाई के दौरान की तस्वीर भी शेयर की है। बता दें कि खरगोन के सेल्दा की रहने वाली डॉ. इशिता सीएम मोहन यादव के परिवार की बहू बनेंगी। सीएम हाउस में करीबी रिश्तेदारों और दोनों परिवारों के परिजनों की मौजूदगी में सगाई समारोह संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री निवास पर हुई सगाई

दरअसल, मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्‍यु और खरगौन के सेल्दा निवासी दिनेश यादव (पटेल) की सुपुत्री डॉ. इशिता की सगाई आज मुख्यमंत्री निवास पर दोनों परिवारों के परिजन और रिश्तेदारों की मौजूदगी में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री निवास में सादा समारोह में आयोजित कार्यक्रम में पहले विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनकर नए जीवन में जाने की मंगल कामना की।

कौन हैं अभिमन्यु की मंगेतर इशिता?

बता दें कि डॉ. अभिमन्यु यादव (MS) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे हैं। उनके बड़े भाई और बड़ी बहन का विवाह पहले ही हो चुका है। वहीं डॉक्टर इशिता भी चिकित्सा क्षेत्र में एमबीबीएस हैं। सीएम हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार के मंत्रियों समेत प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। वहां मौजूद लोगों ने नवयुगल को उपस्थित होकर शुभकामनाएं दी।

सीएम मोहन यादव ने दी जानकारी

वहीं खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपने बेटे की सगाई की जानकारी दी। सीएम मोहन यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई। इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया, स्वजनों ने बधाइयां दीं। आप सभी का हृदय से आभार, अभिवादन।”

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें