गोरखपुर भाजपा के महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का निधन
गोरखपुर भाजपा के महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का बुधवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 52 वर्षीय श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी 17 मार्च को सौंपी गई थी। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। आज राप्ती नदी के राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा है।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का बुधवार की सुबह हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। पहले सवित्री अस्पताल और फिर जिला अस्पताल से निधन की पुष्टि होने के बाद उनके शव को रामदत्तपुर स्थित आवास पर लाया गया है। 

परिवार से मिली प्राथमिक जानकारी अनुसार आज ही राप्ती नदी के राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। देवेश श्रीवास्तव महानगर उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री पद का दायित्व भी निभा चुके थे। उनके पिता उमेश श्रीवास्तव भी महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं।
भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्त ने बताया कि देवेश आज सुबह स्नान के बाद जैसे ही पूजा के लिए बैठे, अचानक उनके सीने में दर्द उठा और वह अचेतन हो गए। परिवार के लोग इलाज के लिए सवित्री अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आधिकारिक पुष्टि के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां के चिकित्सकों ने भी निधन की पुष्टि कर दी। देवेश श्रीवास्तव को बीते 17 मार्च को भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। इससे पहले वह दो टर्म से महानगर महामंत्री पद का दायित्व संभाल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्तब्ध है। अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें