प्लेन की क्रू मेंबर का निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्लेन की क्रू मेंबर रोशनी सोंघरे का निधन।
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में फ्लाइट की क्रू मेंबर रोशनी सोंघरे का भी निधन हो गया है। भाजपा नेता रविंद्र चव्हाण ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। इनमें से विमान की एक क्रू मेंबर रोशनी सोंघरे की भी दुखद मृत्यु हो गई है। एअर इंडिया के अनुसार, विमान में सवार 230 यात्रियों में से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक थे।

रविंद्र चव्हाण ने व्यक्त किया दुख

महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रोशनी सोंघरे के निधन की जानकारी दी है। एक्स पर उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में हुए विनाशकारी विमान हादसे में डोंबिवली की रोशनी सोंघरे की दुखद मौत से हम बेहद दुखी हैं। एक समर्पित फ्लाइट क्रू सदस्य के रूप में, उनका असामयिक निधन एक हृदय विदारक त्रासदी है। उनकी आत्मा को शांति मिले। हम इस अपार दुख की घड़ी में एकजुटता के साथ खड़े हैं और सोंघरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति मिले।”

 

 

राहत और बचाव का कार्य जारी

वहीं हादसे के बाद पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी शुक्रवार को अहमदाबाद में घटनास्थल का दौरा भी करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री शाह अमित शाह भी आज घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री की ओर से, केंद्र सरकार और गुजरात सरकार की ओर से, मैं इस घटना में जान गंवाने वालों के प्रति संवेना व्यक्त करता हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि घटना के मात्र 10 मिनट के भीतर उन्होंने मुख्यमंत्री, राज्य के गृह मंत्री और अन्य अधिकारियों से बात की। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें