पटना में दो जगहों पर पुलिस के साथ मुठभेड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल
पटना के खुसरुपुर और दानापुर थाना क्षेत्रों में पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त घायल हो गए। दोनों घटनाओं में अभियुक्तों ने पुलिस हिरासत से भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। घायल अभियुक्तों का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पटना जिले के खुसरुपुर और दानापुर थाना क्षेत्रों में पुलिस के साथ हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो अभियुक्त घायल हो गए। 

दोनों घटनाओं में अभियुक्तों ने पुलिस कस्टडी से भागने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। घायल अभियुक्तों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। 

खुसरुपुर में मुठभेड़

खुसरुपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट सहित डेढ़ दर्जन मामलों में वांछित अभियुक्त अंगेश कुमार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया।

अंगेश के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लूटे गए सामान और घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए उसे संभावित स्थानों पर ले जाया गया। 

इस दौरान अंगेश ने छिपाए गए हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। 

दानापुर में आत्मसमर्पण के बाद फायरिंग

दानापुर थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में अभियुक्त ने पुलिस दबिश के बाद आत्मसमर्पण कर दिया था। हथियार बरामदगी के लिए उसे संभावित स्थानों पर ले जाया गया, जहां उसने घटना में प्रयुक्त हथियार से पुलिस पर दो से तीन राउंड फायरिंग की और भागने की कोशिश की।

 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, और उसे गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

 

दोनों घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फोरेंसिक साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची है।

 

वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार ने दोनों मुठभेड़ों की पुष्टि करते हुए बताया कि खुसरुपुर के अभियुक्त अंगेश के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

 

दानापुर के अभियुक्त की भी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। दोनों का इलाज जारी है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें