पटना के प्रमंडलीय आयुक्त ने दिया आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना के प्रमंडलीय आयुक्त ने दिया आदेश
बुद्ध स्मृति पार्क के पास पुरानी मल्टी लेवल पार्किंग के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया था। अभी तक उस दिशा में ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया। जन-सुविधाओं के अभाव की जानकारी मिलने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। अपर नगर आयुक्त को बैठक के तुरंत बाद जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ स्थल भ्रमण करने एवं वाहन संघों के प्रतिनिधियों से भी सुझाव लेने को कहा।
 डेढ़ महीना पहले ही बुद्ध स्मृति पार्क के पास पुरानी मल्टी लेवल पार्किंग के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया था। अभी तक उस दिशा में ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया। अब 15 दिनों के अंदर वहां शौचालय, पेयजल, सफाई एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था करें। 

यह हिदायत प्रमंडलीय आयुक्त डा. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों को दी। वे आयुक्त कार्यालय में यातायात प्रबंधन, प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण उन्मूलन, शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं क्रियाशीलता की अद्यतन स्थिति एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षात्मक बैठक कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि वे स्वयं पुरानी मल्टी लेवल पार्किंग एवं मल्टी मोडल हब का शीघ्र भ्रमण कर व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी सार्वजनिक स्थलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी से शत-प्रतिशत आच्छादित करने का निर्देश दिया। 

दो सप्ताह में करें सारी व्यवस्था

जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम, ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान, वन प्रमंडल पदाधिकारी गौरव ओझा, सदर एसडीओ गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त समेत अन्य पदाधिकािरयों के साथ हुई बैठक में आटो एवं ई-रिक्शा तथा अन्य वाहन संघों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

बुद्ध स्मृति पार्क वाले पुराने मल्टी लेवल पार्किंग में जन-सुविधाओं के अभाव की जानकारी मिलने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को बैठक के तुरंत बाद जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ स्थल भ्रमण करने एवं वाहन संघों के प्रतिनिधियों से भी सुझाव लेने को कहा।

 

पुरानी मल्टी लेवल पार्किंग को मल्टी मोडल हब से कनेक्ट करें

उन्होंने कहा कि यह भी निर्णय लिया गया था कि इस पुरानी मल्टी लेवल पार्किंग को सब-वे से जोड़ते हुए मल्टी मोडल हब से कनेक्ट करना है, लेकिन इस कार्य में भी कोई प्रगति नहीं देखी जा रही है। उन्होंने इस कार्य में तेजी लाने को कहा। नूतन राजधानी अंचल के नगर कार्यपालक पदाधिकारी को कहा कि पुराने मल्टी लेवल पार्किंग के एप्रोच से अवैध वेंडरों को हटाएं।

 

वहां अतिक्रमण हटाने के लिए नगर दंडाधिकारी (मध्य) को यहां इस उद्देश्य से विशेष रूप से तैनात रहने तथा सुबह-शाम टीम के साथ गश्ती करने का निर्देश। अधिकारियों को पुराने मल्टी लेवल पार्किंग पहुंचने एवं वहां से पटना जंक्शन के मार्ग को सुचारु बनाने को कहा। आयुक्त ने कहा कि मल्टी मोडल हब में अभी तक कंट्रोल रूम क्रियाशील नहीं किया गया है। यह खेदजनक है।

 

अधिकारियों को इसे अविलंब क्रियाशील करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जिले में कई लोकप्रिय योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में पुल, सड़क, फ्लाईओवर आदि का निर्माण किया गया है। इन सबका उत्कृष्ट ढंग से संचालन करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मल्टी मोडल हब यातायात प्रबंधन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिम्मेदार अधिकारी इसका बेहतर ढंग से संचालन सुनिश्चित करें।

 

मल्टी मोडल हब के ग्राउंड फ्लोर पर लगेगा ई रिक्शा

उन्होंने पटना जंक्शन गोलंबर के पास समुचित संख्या में साइनेज लगाने का निर्देश दिया। संघों के प्रतिनिधियों की मांग पर मल्टी मोडल हब में ई-रिक्शा को ग्राउंड फ्लोर पर एक लेन में जगह देने तथा 5-10 की संख्या में आटो के लिए जगह चिह्नित करने के लिए ट्रैफिक एसपी को निर्देश दिया। पटना एयरपोर्ट जानेवाले यात्रियों को असुविधा नहीं हो इसके लिए पटेल गोलंबर के पास चितकोहरा ब्रिज के नीचे के क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त रखें। जेपी गंगापथ, पटना जंक्शन के नजदीक, आइजीआइएमएस, एम्स सहित सभी सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त रखने का निर्देश दिया। जेपी गंगा पथ का सुंदरीकरण तेजी से करने को कहा।

अपार्टमेंट में लगवाएं सीसीटीवी कैमरे

उन्होंने कहा कि प्रविधानों के अनुरूप अपार्टमेंट में सीसीटीवी लगवाएं। पटना स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार 415 लोकेशन पर 3,357 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूरे शहरी क्षेत्र को कवर करने के लिए 197 लोकेशन पर 650 कैमरे की पुनः ज़रूरत है। इसके लिए विधिवत कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त ने जेपी गंगा पथ पर सभ्यता द्वार से पूरब की ओर कंगनघाट एवं दीदारगंज तक, सभी फ्लाईओवर सहित शहर में सभी एंट्री-एक्जिट प्वाइंट पर भी सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें