मुजफ्फरपुर के लोगों को नीतीश कुमार का तोहफा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम नीतीश ने बैग निर्माण इकाई का उद्घाटन किया |
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में एक उच्च गुणवत्ता वाली बैग निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह इकाई राज्य के औद्योगिक विकास को गति देगी और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेगी। यह बिहार राज्य औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2022 के तहत स्थापित की गई है और उत्तरी बिहार में इस तरह की पहली इकाई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित कासमस लाइफ स्टाइल प्राइवेट लिमिटेड की उच्च गुणवत्ता वाली बैग निर्माण इकाई का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि ऐसी औद्योगिक इकाईयां राज्य में औद्योगिक विकास को गति देंगी। युवाओं के लिए रोजगार का भी सृजन होगा। इससे क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा। उन्होंने कहा यह इकाई युवाओं और महिलाओं, विशेषकर स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी।

यह इकाई बिहार राज्य औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2022 के तहत विकसित की गई है। उत्तर बिहार की पहली ऐसी इकाई है, जहां इतने बड़े पैमाने पर बैग निर्माण का कार्य होगा। 

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद निवेशकों से बात करते हुए इकाई का निरीक्षण किया और उत्पादन प्रक्रिया की सराहना की। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद निवेशकों से बात करते हुए इकाई का निरीक्षण किया और उत्पादन प्रक्रिया की सराहना की। 

निवेशक निवेश और उत्पादन क्षमता में भी होगी बढ़ोतरी
इकाई प्रतिनिधि ने बताया कि यहां बैग निर्माण के साथ-साथ कटिंग, सिलाई, डिजाइनिंग, पैकेजिंग आदि की आधुनिक सुविधा उपलब्ध है। इससे बिहार से उत्पादों का निर्यात भी संभावित है। 

इनकी रही भागीदारी

उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री रासूरत राय, मेयर निर्मला देवी, प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह, जिलाधिकारी प्रणव कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, बियाडा के जीजीएम नीरज मिश्रा, मनीषा दूबे, उद्योग महाप्रबंधक अभिलाषा भारती, सिविल सर्जन अजय कुमार आदि शामिल रहे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें