यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट हुआ घोषित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025 जारी।
बीयू झांसी की ओर से यूपी बीएड जेईई रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक (UP BEd Result 2025 Link) दोपहर 1 बजे ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर एक्टिव हो गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से नतीजे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बीएड प्रवेश प्रवेश परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी (BU Jhansi) की ओर से आज दोपहर 1 बजे जारी कर दिया गया है। इस एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थी बीयू झांसी की ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके परिणाम चेक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 1 जून 2025 को करवाया गया था। 

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको UTTAR PRADESH B.ED. JOINT ENTRANCE EXAMINATION 2025 पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर CLICK HERE TO DOWNLOAD SCORE CARD लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
UP BEd Result 2025 link
 

काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल जल्द

यूपी बीएड रिजल्ट जारी होने के बाद अब बीएड संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया जायेगा। अभ्यर्थी रैंक के अनुसार काउंसिलिंग में भाग लेकर आवंटित कॉलेज/ संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर पाएंगे।

 

कितने चरणों में पूरी होगी काउंसिलिंग

छात्रों को बता दें कि रैंक के अनुसार काउंसिलिंग प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाती है। फेज 1 व फेज 2 में मेन काउंसिलिंग का आयोजन किया जाता है। फेज 1 में रैंक 1 से लेकर 75000 तक, फेज 2 में 75001 से लेकर सभी (END + LEFT OVER) अभ्यर्थियों को एडमिशन दिया जाता है। इसके बाद राउंड 2 में पूल काउंसिलिंग के जरिये प्रवेश प्रदान किया जाता है। अंत में राउंड 3 में कॉलेज/ संस्थानों द्वारा डायरेक्ट प्रवेश प्रदान किया जाता है।

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 1 जून को करवाया गया था जिसमें 3.5 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अब रैंक के अनुसार स्टूडेंट्स आवंटित संस्थान में प्रवेश ले सकेंगे। काउंसिलिंग डेट की जानकारी के लिए छात्रों को समय समय पर वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें