देश के 6 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

22 जून तक होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 18 जून यानी आज अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान बारिश जारी रहने की संभावना है।
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश दर्ज की गई है। आज भी कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने छह राज्यों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दक्षिण बंगाल, तटीय कर्नाटक, केरल और गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश होगी। असम, मेघालय में अगले दो दिनों में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 18 जून यानी आज अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान बारिश जारी रहने की संभावना है।

आज कहां-कहां होगी बारिश

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश में आज तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान 50-70 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। इन राज्यों में गुरुवार को भी बारिश  हो सकती है।

 

22 जून तक होगी झमाझम बारिश

18-20 जून के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में अधिकांश स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 18-19 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक में तेज बारिश होगी। 20-22 जून को पंजाब, हरियाणा,19 से 22 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होगी। 19 और 20 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 20 और 21 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होगी।

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात को भी बारिश हुई। आईएमडी ने बुधवार के लिए बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में आज दिन अथवा रात में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना जताई गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 हिमाचल के दो जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए मंडी और शिमला जिलों पर भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है, जबकि बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मौसम विभाग ने बुधवार से शनिवार तक किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर 12 जिलों में से अधिकतर में गरज चमक के साथ बारिश के लिए एक और ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें