
गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 200 से अधिक लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वालों को आश्वासन दिया कि सरकार हर संभव मदद करेगी। जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है उनके इलाज के लिए भी सरकार विवेकाधीन कोष से सहायता प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में दो सौ से अधिक लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अफसरों को सभी की समस्याओं के त्वरित और संतुष्टिपरक समाधान का निर्देश दिया।
स दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि वह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं। इलाज में सरकार पूरी आर्थिक मदद देगी।
इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है और उन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सुबह करीब दस बजे मुख्यमंत्री लखनऊ प्रस्थान कर गए।
बारिश के मौसम को देखते हुए इस बार जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में किया गया। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए। सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए।
विवेकाधीन कोष से मदद की जाएगी। बात करने के दौरान एक महिला को आत्मीय संबल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, डॉक्टर से इस्टीमेट मंगवा लीजिए, इलाज के लिए सरकारी मदद मिल जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए।








