नितिन गड़करी ने की बड़ी घोषणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नितिन गडकरी का बड़ा एलान, 3000 रुपये में मिलेगा नया फास्टैग टोल पास!
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2025 से 3000 रुपये का फास्टैग-आधारित वार्षिक पास उपलब्ध होगा। यह नई फास्टैग टोल प्रणाली टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए सुविधा प्रदान करेगी। इस खबर से नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन को और भी सुगम बनाने का प्रयास किया है।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने टोल टैक्स को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने  फास्टैग-आधारित एनुअल पास की घोषणा की है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके उन्होंने इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, “परेशानी मुक्त राजमार्ग यात्रा की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम के रूप में, हम 15 अगस्त 2025 से प्रभावी ₹3,000 की कीमत वाला फास्टैग-आधारित वार्षिक पास पेश कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि इस पास की वैलिडिटी एक साल तक या फिर 200 यात्राओं के लिए होगी, जो भी पहले हो। यह पास विशेष रूप से कार, जीप और वैन जैसे गैर-वाणिज्यिक निजी वाहनों के लिए बनाया गया है।

 

केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “वार्षिक पास पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध और लागत प्रभावी यात्रा को सक्षम करेगा। इसे चालू करने और इसका रिन्यूअल के लिए एक लिंक जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप के साथ-साथ NHAI और MoRTH की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा।”

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें