विमान हादसे में मारे गए 208 मृतकों की हुई पहचान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में कुल 297 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद अब तक 208 मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की जा चुकी है।

अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए 297 लोगों में से 208 मृतकों की पहचान उनके डीएनए के जरिए कर ली गई है। बता दें अब तक 170 मृतकों के शवों को परिजनों को सौपा जा चुका है। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा हुआ था। इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्री समेत कुल 297 लोगों की मौत हो गई थी। विमान हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की जा रही है, इसके लिए उनके परिजनों का सैंपल भी लिया जा चुका है।

सोमवार को हुआ विजय रुपाणी का अंतिम संस्कार

बता दें कि इस विमान में सवार रमेश विश्वास कुमार इकलौते शख्स थे, जिनकी इस हादसे में जान बच गई। वहीं इस विमान में सवार गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी की भी इस हादसे में मौत हो गई थी। बता दें कि सोमवार की शाम विजय रुपाणी का राजकोट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई अन्य नेता भी मौके पर मौजूद रहे। रूपाणी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। लेकिन टेकऑफ के कुछ ही समय बाद यह विमान क्रैश हो गया। इस दौरान विमान जहां गिरा, वहां एक मेडिकल कॉलेज था। विमान हादसे के बाद विमान का मलबा चारों तरफ बिखर गया, जिस कारण वहां कई इमारतों और गाड़ियों में आग लग गई। बता दें कि विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 241 यात्रियों की मौत हो चुकी है। इस मामले में सरकार द्वारा पहले ही जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें