इजरायल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर बरसाए बम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इजरायल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर बरसाए बम

इजरायल की सेना ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर को निशाना बनाया है। इजरायल की ओर से अराक रिएक्टर को टारगेट करते हुए बमबारी की गई है।

इजरायल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी है। चैनल ने बताया कि हमले के बाद ‘‘किसी भी तरह के रेडिएशन का खतरा नहीं’’ है और हमले से पहले ही केंद्र को खाली करा लिया गया था। इजरायल ने बृहस्पतिवार सुबह पहले ही चेतावनी दी थी कि वह रिएक्टर पर हमला करेगा और उसने लोगों से क्षेत्र छोड़कर जाने को कहा था।

अराक स्थित भारी जल रिएक्टर तेहरान से 250 किलोमीटर (155 मील) दक्षिण-पश्चिम में है। परमाणु रिएक्टर को ठंडा करने के लिए भारी जल रिएक्टर का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह प्लूटोनियम भी बनाता है जिसका संभावित रूप से परमाणु हथियारों में उपयोग किया जा सकता है।

 

IAEA ने क्या कहा?

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने इजरायल से ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमला ना करने का आग्रह किया है। ऐसा बताया जाता है कि एजेंसी के निरीक्षकों ने 14 मई को आखिरी बार अराक का दौरा किया था।

यह भी जानें

इजरायल-ईरान जंग के बीच वाशिंगटन स्थित समूह ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ ने बताया कि इजरायली हमलों में ईरान में अब तक कम से कम 639 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,329 अन्य लोग घायल हुए हैं। समूह ने बताया कि मरने वालों में 263 आम नागरिक और 154 सुरक्षा बल के जवान हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें