इंडिगो के बाद स्पाइसजेट के विमान में भी तकनीकी खराबी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्पाइसजेट के विमान में खराबी
यह विमान हैदराबाद से तिरुपति के लिए जा रहा था। हालांकि, विमान में कुछ तकनीकी समस्या आने के बाद पायलट ने वापस हैदराबाद में उतरने का फैसला किया।

हैदराबाद से तिरुपति जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान को तकनीकी समस्या के चलते वापस लौटना पड़ा। राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ से बताया गया कि हैदराबाद-तिरुपति स्पाइसजेट एसजी 2696 फ्लाइट हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। हालांकि, तकनीकी समस्याओं के कारण इसे वापस लौटना पड़ा और आरजीआई एयरपोर्ट पर विमान सुरक्षित लैंड हुआ। इससे पहले इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी सामने आई थी। इंडिगो का विमान दिल्ली से लेह जा रहा था, जिसमें तकनीकी खराबी आने के बाद उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर दोबारा लैंड कराया गया।

इस स्पाइसजेट की तरफ से बताया गया कि प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग नहीं हुई है। बैगेज डोर लाइट रुक-रुककर जल रही थी। ऐसे में पायलट ने एहतियातन हैदराबाद लौटने का फैसला किया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनको तिरुपति ले जाने के लिए दूसरे प्लेन की व्यवस्था की गई है।

स्पाइसजेट ने क्या कहा?

स्पाइसजेट की तरफ से कहा गया “19 जून, 2025 को हैदराबाद-तिरुपति फ्लाइट संचालित करने वाले स्पाइसजेट क्यू 400 विमान में टेक-ऑफ के बाद एएफटी बैगेज डोर लाइट में रुक-रुक कर रोशनी आई। पूरे समय केबिन में दबाव सामान्य रहा। एहतियात के तौर पर, पायलटों ने हैदराबाद लौटने का फैसला किया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और यात्रियों को सामान्य तरीके से विमान से उतारा गया। विमान ने आपातकालीन लैंडिंग नहीं की। तिरुपति की आगे की यात्रा संचालित करने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।”

इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी

दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 को तकनीकी कारणों से दिल्ली वापस लौटना पड़ा। उड़ान भरने के बाद विमान में कुछ तकनीकी खराबी सामने आई थी। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। पायलट और क्रू मेंबर सहित इस विमान में 180 लोग सवार थे। इंडिगो की फ्लाइट 6E 2003 ने सुबह 6.30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इस विमान को लेह के कुशोक बकुला रिमपोछे एयरपोर्ट पर लैंड करना था। लेकिन लेह पहुंचने से कुछ पहले विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। हालात का आकलन करने के बाद पायलट ने सुरक्षा के मद्देनजर विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें