हरियाणा भाजपा में घमासान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने दिया इस्तीफा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी होते ही पार्टी में घमासान मचने लगा है। रतिया सीट से भाजपा के विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, हिसार जिले के सचिव ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की वोटिंग के लिए अब एक महीने से भी कम समय बचा रह गया है। ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, लिस्ट जारी होते ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। रतिया सीट से बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा ने बीजेपी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण नापा आज गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

रतिया से नहीं मिला टिकट

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के जो पहली लिस्ट जारी की है उसमें रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा को टिकट नहीं दिया गया है। भाजपा ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की पूर्व  सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। इसी के बाद लक्ष्मण नापा ने भाजपा से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

क्या बोले लक्ष्मण नापा?

फतेहाबाद जिले की रतिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक लक्ष्मण नापा ने हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली को अपना इस्तीफा भेज दिया है। लक्ष्मण नापा ने अपने पत्र में कहा है- “भारतीय जनता पार्टी हरियाणा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली जी, मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक दायित्य से एंव पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग-पत्र देता हूँ। अतः कृप्या करके मेरा त्याग-पत्र तुरंत प्रभाव से स्वीकार करने का कष्ट करें।

हिसार के जिला सचिव का भी इस्तीफा

दूसरी ओर हिसार जिले के भाजपा सचिव महामण्डलेश्वर दर्शन गिरी महाराज ने भी अपने पद, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी प्रकार की जिम्मेदारियों से से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने कुछ व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफे दे रहे हैं।

पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज का भी इस्तीफा

टिकट के ऐलान के बाद भाजपा में इस्तीफा देने वालों का सिलसिला जारी है। अब हरियाणा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। कर्णदेव कंबोज इंद्री विधानसभा से टिकट कटने से नाराज हैष कर्णदेव कंबोज ने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाकर सभी पदों से इस्तीफा दिया है। कर्णदेव कंबोज ने कहा है कि मेरे समर्थक जो कहेंगे उसके अनुसार अगला फैसला लूंगा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें