प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विशाखापत्तनम में योग दिवस का नेतृत्व कर रहे हैं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पूरी दुनिया योग कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विशाखापत्तनम में योग दिवस का नेतृत्व कर रहे हैं। विशाखापत्तनम में 3 लाख लोगों के साथ सामूहिक योग का आयोजन किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पूरी दुनिया योग कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विशाखापत्तनम में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री मोदी ने विशाखापत्तनम में 3 लाख लोगों के साथ सामूहिक योग किया। पूरे देश में आज साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा जगहों पर सामूहिक कार्यक्रमों के ज़रिये योग दिवस मनाया जा रहा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उधमपुर में जवानों के साथ योग  कार्यक्रम में शामिल हुए तो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद भवन परिसर में योगासन करते नजर आए। इस खबर से जुड़े अपडेट के लिए बने रहें इस पेज पर।

  • 8:40 AM (IST)

    पीयूष गोयल, ओम बिरला ने भी योग सत्र में लिया हिस्सा

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में योग किया। दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने योग कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने योग कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया

     

  • 8:36 AM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में आयोजित योग सत्र में लिया हिस्सा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देहरादून में आयोजित योग सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिस्सा लिया

     

     

     

  • 7:53 AM (IST)

    जेपी नड्डा, मोहन यादव, हिमंत विश्व शर्मा भी योग सत्र में शामिल हुए

    केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग सत्र में हिस्सा लिया।  राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लिया। भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने वडनगर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बक्सा में योग किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लेह के लेह पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया

     

  • 7:43 AM (IST)

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उधमपुर में योग सत्र में हिस्सा लिया

    जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय सेना के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।

     

     

     

  • 7:43 AM (IST)

    श्रीनगर के लाल चौक पर योग दिवस पर कार्यक्रम

    जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटाघर में International Yoga Day कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी की ओर से किया गया।

     

     

  • 7:26 AM (IST)

    संबोधन के बाद पीएम मोदी योग सत्र में हिस्सा ले रहे हैं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने संबोधन के बाद अब योग सत्र में भाग ले रहे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद हैं।

     

     

     

  • 7:22 AM (IST)

    बड़े बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च में जुटे हैं-पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “विश्व में योग के प्रसार के लिए भारत योग की विज्ञान को आधुनिक रिसर्च से और अधिक सशक्त कर रहा है। देश के बड़े बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च में जुटे हैं। योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान मिले ये हमारा प्रयास है।”

  • 7:20 AM (IST)

    योग से हमें शांति की दिशा मिलती है-पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा, “जब व्यक्ति अपने हित से ऊपर उठकर समाज की सोचता है, तभी पूरी मानवता का हित होता है. भारत की संस्कृति हमें सिखाती है- सर्वे भवंतु सुखिनः यानी सभी का कल्याण ही मेरा कर्तव्य है। मैं से हम की यात्रा ही सेवा, समर्पण और सह-अस्तित्व का आधार है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया किसी न किसी तनाव से गुजर रही है।कितने ही क्षेत्रों में शांति और अस्थिरता फैल रही है। ऐसे में योग एक बड़ी भूमिका निभाता है। योग से हमें शांति की दिशा मिलती है।

     

  • 7:11 AM (IST)

    पीएम मोदी ने मोटापे को बड़ी समस्या बताया

    पीएम मोदी ने मोटापे को एक बड़ी समस्या बताया और कहा कि खाने में 10 प्रतिशत कम तेल का इस्तेमाल करें। लोग योग से जुड़ें और स्वस्थ रहें।

  • 7:09 AM (IST)

    योग को जनआंदोलन बनाएं-पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- हम सब मिलकर योग को जनआंदोलन बनाएं जो विश्व को शांति और समरसता की ओर ले जाए। जहां हर शख्स दिन की शुरुआत करे और संतुलन पाए। योग मानवता को एकसूत्र में पिरोने का माध्यम बने।

  • 7:05 AM (IST)

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी योग कार्यक्रम हुए शामिल

    दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत में दुनिया भर के राजनयिक मिशनों के गणमान्य लोगों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसे ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम के तहत मनाया जा रहा है।

     

     

     

  • 6:57 AM (IST)

    पीएम मोदी ने योग दिवस की एक दशक की यात्रा को किया याद

    पीएम मोदी ने कहा- पिछले एक दशक के योग की यात्रा को देखता हूं तो बहुत कुछ याद आता है। संयुक्त राष्ट्र मे जब भारत ने प्रस्ताव रखा तब कम से कम समय में दुनिया के देश हमारे इस प्रस्ताव के साथ खड़े हुए। आज की दुनिया में ऐसा समर्थन सामान्य घटना नहीं। मानवता के लिए दुनिया का सामूहिक प्रयास था। पीएम मोदी ने कहा कि आज योग दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योग शास्त्र पढ़ते है, वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। योग से हमें शांति की दिशा मिलती है।

     

  • 6:56 AM (IST)

    पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा-‘ आज 11 वीं बार पूरा विश्व 21 जून को एक साथ योग कर रहा है। योग का सीधा-सादा अर्थ होता है जुड़ना। ये देखना सुखद है कि योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है।’

     

  • 6:50 AM (IST)

    सीएम नायडू ने पीएम मोदी का किया अभिनंदन

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापट्टनम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री यहीं से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे।

     

     

     

  • 6:47 AM (IST)

    विशाखापट्टनम में थोड़ी देर में पीएम मोदी करेंगे योग

    विशाखापट्टनम में पीएम मोदी थोड़ी देर में योग करेंगे। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद हैं। यहां करीब तीन लाख लोग सामूहिक योग करेंगे।

     

     

     

     

  • 6:41 AM (IST)

    सीएम योगी गोरखपुर के कार्यक्रम में ले रहे हिस्सा

    11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

     

  • 6:39 AM (IST)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में कर रहे योग

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और अन्य उपस्थित लोग योग गुरु स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कर रहे हैं।

     

     

     

  • 6:36 AM (IST)

    विशाखापत्तनम में सामूहिक योग करेंगे पीएम मोदी

    विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश: लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के लिए समुद्र तट पर लोग इकट्ठे हुए, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कर रहे हैं।

     

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें