शिवराज चौहान ने बताया कैसे योग से स्वस्थ हुए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

योग करते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को दिल्ली में योग किया। केंद्रीय मंत्री के साथ कई अन्य लोगों ने भी योग किया। इस अवसर पर शिवराज ने योग के फायदे भी गिनाए।

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया। इस अवसर पर दिल्ली स्थित पूसा परिसर में कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और लखपति दीदियों ने भी योग किया।

इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी देशवासियों को और पूरी दुनिया को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मैं महर्षि पतंजलि सहित सभी योग गुरुओं को नमन करता हूं, जिन्होंने संपूर्ण योग की कला और विज्ञान का प्रचार प्रसार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद। यह उनके प्रयास ही हैं, जिनके कारण योग आज पूरी दुनिया में पहुंच चुका है।

शिवराज चौहान ने बताया कैसे योग से स्वस्थ हुए

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योग के फायदे बताते हुए कहा कि मेरे साथ एक भयानक दुर्घटना हुई थी। मैं अस्पताल के बिस्तर पर लेटा रहता था और सोचता था कि क्या मैं अन्य लोगों की तरह चल पाऊंगा। योग ने मुझे इतना सक्षम बना दिया है कि आज मैं चल सकता हूं, घूम सकता हूं, काम कर सकता हूं और ऐसा महसूस नहीं होता कि मेरा शरीर घायल है।

योग करने से मिलती है शांतिः शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने योग के फायदे गिनाते हुए कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा का सामंजस्य है, जो जीवन में संतुलन और शांति लाता है। उन्होंने कहा कि हम सब स्वस्थ और खुश रहें इसके लिए जरुरी है योग करें। क्योंकि हम सभी शरीर के माध्यम से ही सारे काम करते हैं। सुख निरोगी काया हो…योग ही इसकी गारंटी है। हम शरीर को स्वस्थ रखने के लिए, मन को प्रसन्न रखने के लिए, बुद्धि को प्रखर बनाने के लिए योग जरुर करें। अगर और आगे बढ़ें तो आत्मा को परमात्मा से मिलाने के लिए हम योग जरूर करें।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें