
अपने 3 न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिकी हमलों से ईरान बौखलाए ईरान ने इजरायल पर जबरदस्त पलटवार करना शुरू कर दिया है। ईरान इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइलों से हमला कर रहा है। इससे इजरायल में हड़कंप मच गया है।
ईरान अपने न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिकी हमलों के बाद बौखला गया है। ईरान की सेना ने अमेरिकी अटैक के बाद इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला करना शुरू कर दिया है। इजरायली सुरक्षा बलों ने खुद ट्वीट करके ईरान के मिसाइल हमलों की जानकारी दी है। इजरायलके अलग-अलग शहरों में घातक ईरानी मिसाइलें तबाही मचा रही हैं। इजरायल के विभिन्न शहरों में हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं।
ईरान की मिसाइलों ने मचाई इजरायल में तबाही
ईरान के पलटवार ने इजरायल में बड़ी तबाही मचाना शुरू कर दिया है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ईरानी मिसाइलों के घातक प्रभावों को देखा जा सकता है। इजरायली सेना ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने की कोशिश कर रही है। इसके बावजूद कई ईरानी मिसाइलें सटीक निशाने पर लग रही हैं।
तेल-अवीव में गिरी कई ईरानी मिसाइलों ने मचाया हाहाकार
ईरान की कई मिसाइलें तेल-अवीव में गिरी हैं। ईरान ने यह हमला अपने 3 न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिकी हमले के जवाब में किया है। ईरानी पलटवार के कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें मिसाइल हमलों के बाद ठिकानों से ऊंचा धुआं और आग की लंबी लपटें उठते देखा जा सकता है।
तेल-अवीव में खंडहर बनी ईमारत
ईरान की प्रेस टीवी ने तेल-अवीव पर तेहरान के मिसाइल हमले की एक तस्वीर जारी की है, जिसमें एक ईमारत पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुकी है।








