-
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण का आगाज हो चुका है, जो साल 2025 जून महीने से लेकर साल 2027 तक खेला जाएगा। WTC के अभी तक के इतिहास में जहां एक तरफ सभी फैंस का ध्यान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में रहता है तो वहीं अब किसने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। हम आपको WTC के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें टॉप-5 की लिस्ट में तीन भारतीय प्लेयर्स के नाम शामिल हैं।
WTC के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स पहले नंबर पर काबिज हैं। स्टोक्स ने WTC में कुल 54 मैचों में खेलते हुए 83 छक्के लगाए हैं। वहीं इसके अलावा स्टोक्स 341 चौके भी लगाने में कामयाब हुए हैं।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम है। पंत ने WTC के इतिहास में अब तक 35 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें वह 62 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं। पंत के बल्ले से WTC के इतिहास में 262 चौके भी देखने को मिले हैं।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम है। पंत ने WTC के इतिहास में अब तक 35 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें वह 62 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं। पंत के बल्ले से WTC के इतिहास में 262 चौके भी देखने को मिले हैं।
यशस्वी जायसवाल जिनका बल्ला टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद से लगातार जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया है, वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। यशस्वी जायसवाल अब तक WTC के इतिहास में 20 मैचों में खेलते हुए 40 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं।
न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी डेरिल मिचेल का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है, जिसमें वह पांचवें पायदान पर काबिज हैं। मिचेल ने WTC के इतिहास में कुल 27 मैच खेले हैं, जिसमें वह 34 छक्के लगाने में सफल रहे हैं, इसके अलावा मिचेल ने WTC में कुल 182 चौके भी लगाए हैं।
Author: Red Max Media
Post Views: 238








