ईरान का मिडिल ईस्ट में अमेरिकी डिफेन्स बेस पर हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ईरान का मिडिल ईस्ट में अमेरिकी डिफेन्स बेस पर हमला

ईरान का बड़ा जवाबी हमला, कतर और इराक में अमेरिकी एयरबेस पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, अलर्ट मोड में अमेरिका; ईरान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया है। ईरान ने ये हमला बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए किया है। ईरान की इस कार्रवाई के बाद अमेरिका भी एक्टिव हो गया है।

 

ईरानी फौज और ईरान के स्टेट टीवी ने हमले की पुष्टि की, मिशन को दिया नाम

ईरानी फौज और ईरान के स्टेट टीवी ने इस हमले की पुष्टि की है। ईरान ने अपने इस मिशन को ‘बशएर अल फतेह’ नाम दिया है। इसे ईरान की अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है।

बहरीन और सीरिया में भी बज रहे सायरन, इराक में भी हमले की खबर

खबर है कि बहरीन और सीरिया में भी सायरन बज रहे हैं और साउंड सुनाई दे रहा है। इसके अलावा इराक में भी हमले की खबर है।

अन्य मंत्रियों के साथ व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में मौजूद ट्रंप

ईरान के इस हमले के बाद अमेरिका एक्टिव हो गया है। खबर है कि अमेरिका ने ईरान की मिसाइलों को गिराने की कोशिश की है। इसके अलावा अमेरिकी पैट्रिएट मिसाइल डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट किया गया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में मौजूद हैं। ट्रंप के साथ सिचुएशन रूम में विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ मौजूद हैं। z

मने आई है। ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर हमला कर दिया है। ईरान ने कतर के अल उदैद एयरबेस पर 6 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। बता दें कि कतर स्थित अल उदैद एयरबेस पश्चिम एशिया में सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य अड्डा है।

खबर अपडेट हो रही है,,,,,,

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें