मुंबई में गणेश उत्सव की रौनक, लगाए गए 2500 से अधिक पंडाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ganesh festival in full swing in Mumbai permission granted to set up more than 2500 pandals- India TV Hindi

गणेश पूजा की शुरुआत हो चुका है। इस बीच मुंबई में धूमधाम से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में 2500 से अधिक पंडालों को लगाने जान की अनुमति मिल चुकी है। वहीं 300 से अधिक आवेदन अब भी लंबित हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 2,500 से ज्यादा गणेश मंडल और लाखों परिवार शनिवार से दस दिवसीय गणेश उत्सव मनाएंगे। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को गणेश मंडलों से 3,358 आवेदन मिले हैं और शुक्रवार तक 2,635 मंडलों को पंडाल लगाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि 300 से अधिक आवेदन अभी भी स्वीकृति के लिए लंबित हैं। गणेश मंडल, ऐसे समूह हैं जो सार्वजनिक स्थानों पर गणेशोत्सव मनाते हैं। शनिवार को घरों और पंडालों में विधि-विधान से प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

सीएम शिंदे ने लोगों से की अपील

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को लोगों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए इस त्योहार को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाने का आग्रह किया। वहीं, गणेश उत्सव के दौरान मुंबई में सुरक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा करीब 15,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। एक अधिकारी ने यहां बताया कि 32 पुलिस उपायुक्त, 45 सहायक आयुक्त, 2,435 अधिकारी, 12,420 कॉंस्टेबल, होमगार्ड और राज्य रिजर्व पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स और दंगा नियंत्रण इकाई के कर्मी सड़कों पर तैनात रहेंगे।

सादे कपड़े में तैनात होंगे पुलिस अधिकारी

शहर की तीनों मेट्रो लाइन पर, गणेश उत्सव के दौरान अंतिम ट्रेन के परिचालन का समय बढ़ाने का फैसला किया गया है। संचालकों ने कहा कि इससे उन श्रद्धालुओं को मदद मिलेगी जो 10 दिवसीय उत्सव के दौरान रात के समय पंडालों में उमड़ते हैं। मुंबई पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गणेशोत्सव के दौरान सुरक्षा के कई इंतजाम किए हैं। जुलूस, भक्तों की कतारों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में गतिविधियों की निगरानी के लिए सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की है जो विसर्जन के बाद गणेश प्रतिमाओं की तस्वीरें दिखाने पर प्रतिबंध का उल्लंघन करते हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें