लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी में भव्यता से निकली जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी में भव्यता से निकली जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा
रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2025) केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह एकता, प्रेम और सद्भाव का भी प्रतीक है। यह पर्व न केवल ओडिशा बल्कि पूरे देश में सभी भक्तों के लिए अपार खुशी लेकर आता है। 

जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा शुक्रवार को प्रदेश के सभी शहरों में भव्यता से निकाली गई। सभी जगह भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा को जटिल रूप से सजाए गए लकड़ी के रथों पर ले जाया गया। सभी स्थान पर बड़ी संख्या में भक्तों ने रथ खींचा और लोग सड़क के दोनों ओर खड़े होकर भगवान को निहार रहे थे।
रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2025) केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह एकता, प्रेम और सद्भाव का भी प्रतीक है। यह पर्व न केवल ओडिशा बल्कि पूरे देश में सभी भक्तों के लिए अपार खुशी लेकर आता है।

लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी में भव्यता से निकली जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा

लखनऊ, रामनगरी अयोध्या और बाराबंकी में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल थे। बाराबंकी में रथ यात्रा का संचालन मंजुला निगम, अनीता गुप्ता व महिला मंडल की ओर से किया गया। यहां पर श्री कल्याणेश्वर महादेव मंदिर शनिधाम से भी रथ यात्रा निकाली गई।

वाराणसी में अष्टकोणीय रथ पर सवार हो नगर भ्रमण पर भगवान जगन्नाथ

नाथों के नाथ जगन्नाथ शुक्रवार को अपने देवोपम अष्टकोणीय दिव्य रथ पर सपरिवार सवार होकर भगवान विश्वनाथ की नगरी में भ्रमण को निकले। रथयात्रा चौराहे पर उनके दर्शन के लिए हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु अपलक उनकी मनोहारी छवि का दर्शन पाकर कृतकृत्य हो रहे हैं। इसी के साथ काशी के इस पर्व-सत्र के प्रथम लक्खा मेले की शुरुआत हो गई है। इससे पहले भोर में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भैया बलभद्र को स्नान, श्रृंगार आरती के पश्चात मुख्य पुजारी ने उनके अष्टकोणीय रथ पर सवार कराया। प्रथम दिन भगवान का श्रृंगार पीले फूलों और पीत वस्त्रों से किया गया है। उनके रथ को भी पीले फूलों और वस्त्रों से सजाया गया। दोपहर में शापुरी परिवार व ट्रस्ट जगन्नाथ जी के पदाधिकारियों ने भोग आरती की। प्रथम दिन पीले भोज्य पदार्थों का ही भोग लगाया। इसमें पके कोहड़े की बिना मिर्च-मसाला की सब्जी, पूड़ी और हलवे का भोग लगाया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

प्रयागराज में नंदीघोष रथ पर विराजमान होकर निकले भगवान जगन्नाथ

पुष्पवर्षा, जयकारा के बीच भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जा रही है। भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ भगवान जगन्नाथ 16 पहियों के नंदीघोष रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने निकले हैं। मुट्ठीगंज, कीडगंज, कटरा, दारागंज से निकल रही जगन्नाथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं शामिल हैं। भक्तों में भगवान के रथ का रस्सा खींचने की होड़ है। जगह-जगह आरती करके आम व जामुन का प्रसाद चढ़ाया गया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें