ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ किया WTC के नए चक्र का आगाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

WI के खिलाफ जीत में चमके हेजलवुड और हेड
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच केंसिंग्टन ओवल बारबाडोस में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला केंसिंग्टन ओवल बारबाडोस में खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 159 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। पहली पारी में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया के 180 रनों पर ऑलआउट किया। जवाब में विंडीज टीम ने 190 रन बनाए और 10 रन की बढ़त हासिल की। लेकिन दूसरी पारी में कंगारुओं ने 310 रन बनाकर मेजबान टीम के सामने 301 रनों का टारगेट रखा। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम रन चेज के दौरान 141 ही रन बना सकी। बता दें कि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में यह ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला था, जहां उन्होंने जीत के साथ इस नए चक्र का आगाज किया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें