मुंबई: समुद्र में डूबने से दो की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समुद्र में डूबने से दो की मौत।
मुंबई में हाजी अली के पास समुद्र में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक तीन लोग समुद्र में अस्थि विसर्जन के लिए गए हुए थे।

महाराष्ट्र के मुंबई में अस्थि विसर्जन के लिए पहुंचे तीन लोग समुद्र में डूब गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है। जीवित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मछुआरों ने इस हादसे के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों के साथ मिलकर तीनों को बाहर निकाला और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अस्थि विजसर्जन के दौरान हुआ हादसा

दरअसल, पूरा मामला मुंबई के वर्ली इलाके का है। यहां शनिवार को समुद्र में अस्थि विसर्जन करने के लिए तीन लोग आए हुए थे। इसी दौरान वह समुद्र में डूब गए। पुलिस अधिकारियों ने मामले के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना हाजी अली स्थित ‘लोटस जेट्टी’ के पास की है। पुलिस के मुताबिक उन्हें शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर घटना के बारे में सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। यहां पहुंचने के बाद पुलिस की टीम ने सभी लोगों को मछुआरों की मदद से बाहर निकाला।

दो लोगों की हुई मौत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों को बाहर निकालने के बाद आनन-फानन में उन्हें नायर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां तीनों में से दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक व्यक्ति जीवित था, जिसे अस्पताल में भर्ता कराया गया है, जिसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान संतोष विश्वेश्वर (51) और कुणाल कोकाटे (45) के रूप में की गई है। इसके अलावा संजय सरवणकर (58) का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने लोगों से समुद्र किनारे सावधानी बरतने की अपील की है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें