भारतीय महिला टीम ने रच दिया इतिहास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्मृति मंधाना ने लगाया दमदार शतक
भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने शतक लगाया। वहीं एन चारानी ने डेब्यू में ही चार विकेट हासिल किए।

भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड को 97 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारत की तरफ से गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत के लिए स्मृति मंधाना मैच विनर साबित हुईं और उन्होंने शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 210 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड महिला टीम सिर्फ 133 रन बना सकी। भारतीय महिला टीम की T20I क्रिकेट में ये चौथी सबसे बड़ी जीत है।

भारतीय महिला टीम ने किया कमाल

200 प्लस रनों का स्कोर बनाकर भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम महिला T20I क्रिकेट में पहली ऐसी फुल मेंबर टीम बन गई है, जिसने लगातार दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में 200 प्लस रनों का स्कोर बनाया है। इससे पिछले मैच में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 217 रनों का स्कोर बनाया था। इंडोनेशिया और अर्जेंटीना की टीमें भी महिला T20I क्रिकेट के लगातार दो मैचों में 200 प्लस रनों का स्कोर बना चुकी हैं। लेकिन ये दोनों फुल मेंबर टीमें नहीं हैं।

स्मृति मंधाना ने लगाया दमदार शतक

इंग्लैंड की कप्तान नेट सेवियर ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत की तरफ से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने दमदार बल्लेबाजी की। इन दोनों प्लेयर्स ने ओपनिंग करते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की और इंग्लैंड की गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। पहले विकेट के लिए भारतीय प्लेयर्स के बीच 77 रनों की साझेदारी हुई और इसी से बड़े स्कोर की नींव रख दी गई। शेफाली अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाईं और वह 22 रन बनाकर आउट हो गईं।

इसके बाद तीसरे नंबर पर हरलीन देओल बल्लेबाजी करने के लिए आईं। उन्होंने 23 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें 7 चौक शामिल रहे। दूसरी तरफ कप्तान स्मृति मंधाना ने 62 गेंदों में 112 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम 210 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

एन चारानी ने हासिल किए चार विकेट

इंग्लैंड महिला टीम के लिए नेट सेवियर ब्रंट ने 66 रन बनाए। उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। मैच में टीम के लिए दूसरा हाईएस्ट स्कोर 12 रन रहा, जो एम अर्लॉट ने बनाया था। भारत के लिए एन चारानी ने डेब्यू किया था और उन्होंने चार विकेट हासिल किए थे। उनके अलावा दीप्ति शर्मा और राधा यादव के खाते में दो-दो विकेट गए। इन गेंदबाजों की वजह से इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 113 रनों पर सिमट गई।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें