मुंबई: दोपहर 3.48 बजे हाई टाइड का अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर
मौसम विभाग ने मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया है। दोपहर के समय यहां 4.28 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने और जुहू बीच न जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में भारी बारिश के बाद अब हाई टाइड का अलर्ट है। सोमवार को दोपहर के समय हाई टाइड की संभावना है। आईएमडी ने दोपहर 3.48 बजे हाई टाइड की आशंका जताई है। इस समय लोगों को जुहू बीच से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का मानना है कि दोपहर के समय मुंबई में समुद्र किनारे 4.28 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

हाई टाइड के समय पर लोगों से जुहू बीच पर नहीं जाने की अपील की गई है। इस साल मानसून ने 26 मई को देश के दक्षिणी हिस्सों में दस्तक दी थी। इसके बाद से कोलाबा में लगातार बारिश हुई है। 75 साल में पहली बार मानसून इतनी जल्दी आया था। ऐसे में लंबे समय से बारिश के चलते हाई डाइड का खतरा बढ़ गया है।

लोगों को समुद्र किनारों से दूर रहने की सलाह

शहर में झील का जल स्तर 36 प्रतिशत तक पहुंच गया, जो तीन साल का उच्चतम स्तर है। कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में बारिश हुई, जबकि विदर्भ और मराठवाड़ा में गुरुवार रात तक भारी बारिश हुई, जिसके कारण बाढ़ आई और संचार में समस्याएं हुईं। भारतीय मौसम विभाग ने 1 जुलाई तक समुद्र में उथल-पुथल की चेतावनी दी है और निवासियों को 4.5 मीटर से अधिक ऊंची लहरों के पूर्वानुमान के कारण समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार 2 जुलाई को मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के इन तीनों जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। रायगढ़ जिले के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें उसी दिन अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग ने 30 जून से 3 जुलाई तक इन सभी जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। आईएमडी ने सोमवार सुबह 7 बजे के लिए एक चेतावनी भी जारी की, जिसमें अगले 3-4 घंटों के दौरान पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, मुंबई, नासिक, नंदुरबार, नांदेड़, बीड, जालना, धुले, परभणी, हिंगोली, धाराशिव, पुणे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें