मणिपुर में कार सवार चार लोगों की गोली मारकर हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चार लोगों की गोली मारकर हत्या।
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक कार पर कई राउंड फायरिंग की। इस हमले में कार सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार की बताई जा रही है। यहां अज्ञात बंदूकधारियों ने 60 वर्षीय महिला समेत कम से कम चार लोगों पर हमला किया। इस हमले में सभी चार लोगों की मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हमला दोपहर करीब 2 बजे मोंगजांग गांव के पास हुआ। ये सभी लोग एक कार में यात्रा कर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। बता दें कि मोंगजांग गांव चुराचांदपुर शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर है।

वहीं चुराचांदपुर जिला मुख्यालय के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि उन्हें बहुत नजदीक से गोली मारी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटनास्थल से 12 से अधिक खाली खोखे बरामद किए गए हैं। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें