
महाराष्ट्र विधानसभा से कांग्रेस विधायक नाना पटोले को 1 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। दरअसल विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समीप चढ़ने को लेकर उन्हें निलंबित किया गया है।
महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक नाना पटोले को विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समीप चढ़ने को लेकर मंगलवार को विधानसभा से दिनभर के लिए निलंबित कर दिया गया है। प्रश्नकाल के तुरंत बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पटोले ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बबनराव लोनीकर और कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे पर किसानों का अपमान करने का आरोप लगाया और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वह विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से बहस करते देखे गए। इसके बाद सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
Author: Red Max Media
Post Views: 130








